हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश : हथियार निर्माता सहित 10 गिरफ्तार, 22 हथियार बरामद

by

खन्ना : पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक हथियार निर्माता सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर लिखा, ‘‘पुलिस ने मध्य प्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और हथियार की आपूर्ति करने वाले दो तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। मध्य प्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 22 हथियारों की बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

मादक पदार्थ तस्करों पर राज्यपाल की आई प्रतिक्रिया : दूसरी तरफ बुधवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की मादक पदार्थ तस्करी पर प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ तस्करों को ऐहतियातन हिरासत में लेने की बीएसएफ की अनुशंसा स्वीकार करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार को राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हर गांव में ग्राम रक्षा समितियां गठित करनी चाहिए।

बीएसएफ ने जो सिफारिश की है वह जायज : बीएसएफ की अनुशंसा को लेकर एक सवाल के जवाब में पुरोहित ने कहा, “बीएसएफ ने जो सिफारिश की है वह जायज है और इसका पालन जरूर किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने यहां मीडिया से कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह एक बड़ी गलती होगी। बीएसएफ के विशेष महानिदेशक, पश्चिमी कमान, योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा था कि उनके बल ने पंजाब सरकार से सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के आदतन अपराधियों को ऐहतियातन हिरासत में लेने की सिफारिश की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के विरोध में जनवादी स्त्री सभा ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के खिलाफ जनवादी स्त्री सभा द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला...
article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित

माहिरों की ओर से किसानों को सीधी बिजाई की तकनीक व विभिन्न  पहलुओं से करवाया गया अवगत होशियारपुर  : कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनविंदर सिंह बौंस ने बताया कि पंजाब कृषि...
article-image
पंजाब

ढाई साल बीत जाने पर भी 99% कालेजों ने सातवां पे स्केल लागू नहीं किया – प्रोफेसर तरुण घई

  पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेज अध्यापकों के संगठन एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड कॉलेज टीचर्स ने कुछ दिन पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल डॉ संजय कौशिक के साथ मुलाकात की थी और उनको...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा की ताकत का उदाहरण , जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर देता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करता है,...
Translate »
error: Content is protected !!