आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

by
एएम नाथ। रामपुर :  मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के 02 पदों को भरने के लिए 27 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू प्रातः 10 बजे से एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल 02 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ओ लेवल/ ए लेवल, पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए या बीएससी (आई टी) शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूम सहित इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा। इसके अतिरिक्त, आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वो आवेदक सम्बंधित साईट eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 86298-46600, 85447-04446 एवं 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

97 शिकायतों और मांगों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समाधान : सलूणी में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, 305 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी

एएम नाथ।  चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PMFME योजना में शिमला को बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड : 2,210 मामलों में ऋण स्वीकृत, 3,297 आवेदन मिले

जिला नोडल अधिकारी संजय कंवर को मिला सम्मान एएम नाथ।  शिमला | 7 सितंबर। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला शिमला ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ के सनराईज स्कूल बरूणा में प्रदेश में सनराईज स्कूल की छात्रा तमन्ना शर्मा प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) :चंगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सनराईज पब्लिक स्कूल बरूणा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...
Translate »
error: Content is protected !!