आईलेट्स सैंटरों, कोचिंग सैंटरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक : 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं – कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 08 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने जिले के समूह आईलेट्स सैंटरों, कोचिंग सैंटरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वोटर सूची में चल रहे संशोधन के दौरान 18-19 वर्ष के नौजवानों की वोटें बनाने के लिए अपने-अपने आईलेट्स सैंटर, कोचिंग सैंटर व स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रेरित कर अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं। उन्होंने जिले के समूह आईलेट्स, कोचिंग सैंटरों व स्कूलों को हिदायत की कि वे अपने संस्थानों में पढ़ रहे 18-19 वर्ष के नौजवानों की वोटें बनाकर 14 नवंबर 2023 तक निर्धारित प्रोफार्मा में रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी को भेजना यकीनी बनाएं। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र स्वीप नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अंतर्गत आते आईलेट्स सैंटरों, कोचिंग सैंटरों व स्कूलों के साथ तालमेल कर इस कार्य को सुचारु व समयबद्ध ढंग से संपन्न करवाएं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन के प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो (जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या इससे पहले हुआ हो), वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में किसी किस्म की दुरुस्ती करवाने, पते में दुरुस्ती, डुप्लीकेट वोटर कर्ड के लिए फार्म नंबर 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा हैल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को शनिवार व रविवार वाले दिन विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि दावे व एतराजों का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा व वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
इस मौके पर जिला चुनाव अधिकारी की ओर से वोटर हैल्पलाइन एप व वोटर पोर्टल के माध्यम से वोट बनाने के बारे में प्रोजैक्टर पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(ए) संजीव गौतम, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर व जिला चुनाव कार्यालय का समूह स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

दो युवकों की मौत,गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर बस और बाइक की टक्कर में

गढ़शंकर – गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर होने के कारण बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मिरतको के शवों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

टिब्बियां में सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से पांच बैड को खोला कोविड केयर सैंटर कोरोना मरीजों के लिए अपनी चारों गाडिय़ों को वतौर अैबूलैंस के तौर पर उपयोग करने की घोषणा की

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में कोरोना से महिला की मौत होने के बाद समाज सेवी सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से कोविड केयर सैंटर स्थापित कर दिया है। जिसे गांव बीनेवाल,...
article-image
पंजाब

सिद्धू के राजनीती में सरगर्म होने की फिर चर्चाएं शुरू : नवजोत सिंह सिद्धू ने IPL में व्यस्तता होने के बावजूद कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के साथ अपने घर में की बैठक

पटियाला : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बावजूद IPL में व्यस्त होने के चलते नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति से दुरी बनाए हुए थे, लेकिन अचानक आज उन्होंने पटियाला में कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के जंगलों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माईनिंग माफिया ने साढ़े छे किलोमीटर बना डाला

गढ़शंकर :अजायब सिंह बोपाराय। बलाचौर के गांव चांदपुर रूडक़ी से लेकर गढ़शंकर के गांव सदरपुर से नंगल रोड़ तक माईनिंग माफिया ने करीव साढ़े छे किलोमीटर रास्ता जंगल में से कंडी नहर के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!