आढ़ती संगठनों के साथ बैठक कर बागवानों के हितों की रक्षा की जाए सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

by

एएम नाथ। चंबा :राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि उपज विपणन समिति तथा उद्यान विभाग के अधिकारी आढ़ती संगठनों के साथ बैठक कर जिला के सेब एवं अन्य फल उत्पादकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करें।

जगत सिंह नेगी आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विश्राम गृह तीसा में उद्यान विभाग के तत्वावधान आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।


उन्होंने बागवानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से जुड़कर उनसे लाभ उठाएं।


कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बागवानों को उपलब्ध करवाए जाने वाले पौधों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ये भी कहा कि उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता जांच के पश्चात ही बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाएं।
जगत सिंह नेगी ने बागवानों को सघन बागवानी तकनीक अपनाने का परामर्श देते हुए उद्यान विभाग को पौधों की मांग सूची उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित अंतराल के भीतर जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से वन अधिकार अधिनियम का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा इससे संबंधित विभागीय प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की।


इस दौरान राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री का स्थानीय कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने स्वागत करते हुए विधानसभा चुराह क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा।
उन्होंने नागरिक चिकित्सालय तीसा में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा राजस्व विभाग में विभिन्न रिक्त पदों को भरने का भी आग्रह किया।
इससे पहले उपनिदेशक उद्यान डॉ.प्रमोद शाह ने विभिन्न विभागीय योजनाओं सहित बागवानी की नव उन्नत तकनीक की जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाग सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, दिलदार अली बट्ट, एसडीएम अंकुर ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, अधिशाषी अभियंता परवेश ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, केवल शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई : तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ औचक जांच

दो मेडिकल स्टोर सील, एक को क्लीन चिट, स्टॉक, बिल व रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पुलिस–ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चम्बा :  मेडिकल स्टोर रेड से चंबा शहर में हड़कंप मच गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

रोहित जसवाल।  ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और तेलंगाना के मध्य सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराज्यीय सहयोग के नये युग की शुरूआतः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश ने आज यहां तेलंगाना सरकार के साथ जिला लाहौल-स्पीति में स्थापित होने वाली 400 मेगावाट...
Translate »
error: Content is protected !!