आतंकी लखबीर सिंह के गुर्गों के साथ मुठभेड़ : पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायर – 3 गिरफ्तार

by
तरनतारन :   कनाडा में बैठकर पंजाब व अन्य राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों को चोहला साहिब के पास मुठभेड़ के दौरान काबू किया गया।
                          पुलिस पर गोलियां चलाकर भाग रहे इन तीन गुर्गों में से दो को जवाबी कार्रवाई के दौरान पांव पर गोलियां लगीं।  आरोपितों से एक पिस्टल व एक सरकारी रिवाल्वर बरामद किया गया। थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर उक्त गुर्गों के पास दस हजार रुपये में गिरवी रखा था। एएसआई पवनदीप सिंह नशे का आदी बताया जाता है। जिसने नशे की पूर्ति के लिए उक्त रिवाल्वर गिरवी रखा था।
लखबीर ने व्यापारी को धमकाने के लिए भेजे थे गुर्गे :  डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि चोहला साहिब क्षेत्र से संबंधित एक परिवार से आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बाद में रकम घटाकर 50 लाख कर दी गई। संबंधित व्यापारी ने रंगदारी देने से मना कर दिया। साथ ही उसने पुलिस को सूचित किया।  आतंकी लखबीर हरिके द्वारा उक्त व्यापारी को धमकाने के लिए अपने तीन गुर्गे प्रभजीत सिंह उर्फ जज निवासी धुन ढाए वाला, कुलदीप सिंह उर्फ लड्डू, यादविंदर सिंह उर्फ यादा निवासी गांव रुड़ीवाला को भेजा। मंगलवार की रात को पुलिस पार्टी के साथ आरोपितों का सामना हो गया।
आरोपितों के कब्जे से मिला सरकारी रिवाल्वर :  आरोपितों ने पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई दौरान कुलदीप सिंह लड्डू व यादविंदर सिंह यादा के पांव पर गोलियां लगीं। आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूसों के अलावा एक सरकारी रिवाल्वर मिला।  पूछताछ में पता चला कि थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर दस हजार रुपये में आरोपितों के पास गिरवी रखा था। यह भी पता चला कि एएसआई पवनदीप सिंह खुद नशा करता है व नशा तस्करों के साथ मिला हुआ है।
डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त एएसआई पवनदीप का आतंकी लखबीर सिंह हरिके के साथ कबसे तालमेल है, इसका पता किया जा रहा है।
पीलीभीत में मारे गए थे तीन आतंकी :   वहीं, सोमवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस व पंजाब पुलिस के साझा ऑपरेशन में तीन खालिस्तान समर्थित आतंकी मारे गए थे। तीनों आतंकी खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स से जुड़े थे। इन्होंने गुरदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रेनेड से हमला किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर, 28 सितंबर :  जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब

डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला बाल कल्याण परिषद, होशियारपुर की ओर से डी.सी. मेंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले दिनों मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (स्कूल ऑफ एमिनेंस),...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार गुर्गों को गिरफ्तार : छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद

मोहाली : पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
पंजाब

हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करने वाले पास्टर पर कार्रवाई की मांग

नवांशहर। समुह हिंदू जत्थेबंदियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक पास्टर द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में एडीसी नवांशहर गुरलीन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नवांशहर,...
Translate »
error: Content is protected !!