हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करने वाले पास्टर पर कार्रवाई की मांग

by

नवांशहर। समुह हिंदू जत्थेबंदियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक पास्टर द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में एडीसी नवांशहर गुरलीन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नवांशहर, श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर, सनातन धर्म मंच व श्री गुरु रविदास सैना के सदस्यों शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक पास्टर की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वह सनातन धर्म के देवी-देवताओं संबंधी गलत भाषा का प्रयोग कर रहा है तथा आम लोगों में हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत पैदा कर रहा है। वह जिस भाषा का प्रयोग कर रहा है उससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार चाहती है कि पंजाब में अमन शांति बनी रहे तो इस पास्टर की पहचान कर उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पंजाब में इस पास्टर के अगले सभी प्रोग्राम रद्द करवाए जाएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हिंदू समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार व प्रशासन की होगी। मौके पर ललित ओहरी, संदीप ठाकुर, दिलवर सिंह, दीपक कुमार, राज कुमार, गुरदीप सिंह, युवराज कुमार, प्रिंस प्रकाश, राजन शर्मा, शशीपाल, अनिल सहगल, योगेश कुमार, परमजीत थिंद, अजय कुमार, रिशु कुमार, प्रदीप कुमार, साहिल, दिवांशु, अजय, चेतराम, राजीव, दलविंदर पाल, रजिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल सप्लाई विभाग में 24.34 लाख रुपये के कथित गबन का मामला : 9 अधिकारियों-कर्मचारियों व ठेकेदारों पर केस

बिना काम करवाए फर्जी बिलों से भुगतान लेने का आरोप; कथित फर्जी हस्ताक्षरों से मंजूरी और मेजरमेंट बुक में गलत प्रविष्टियों की भी जांच  चंडीगढ़।  । जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग में जलापूर्ति योजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी बीत में दो घरों के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी की कानों की वालिया चुराई

गढ़शंकर।  बीती रात चोरों ने डंगोरी गांव में एक बंद घर के दरवाजे और घर में पड़े बक्सों के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का एक एक जोड़ा कानों की वालिया और अन्य...
article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास जी की सालाना बरसी के मौके पर दूध का लंगर लगाया

गढ़शंकर।  बापू कुंभ दास जी की बरसी पर गांव पाहलेवाल के पास युवाओं ने मेवे, बिस्कुट और गर्म दूध का लंगर लगाया। इस मौके पर मंदीप सहजपाल मन्नू , जैला ने बताया कि बापू...
Translate »
error: Content is protected !!