आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

by

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के माध्यम से पत्र भेजा है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिंदुओं की आस्था के केंद्रों श्रीदेवी तालाब मंदिर, फगवाड़ा के श्री हनुमान गढ़ी और पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही लिखा है कि सूबे में पांच से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को उड़ाएंगे।

स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी राजवीर सिंह ने पत्र मिलते ही तुरंत रेलवे पुलिस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया। रेलवे पुलिस ने धमकी भरे पत्र के बाद स्टेशनों पर चौकसी और ज्यादा कड़ी कर दी है। रेलवे के अधिकारियों के माध्यम से आए पत्र के बाद राज्य में पंजाब पुलिस भी चौकस हो गई है।
पत्र लिखने वाले ने अपना परिचय जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। हिंदी में नोटबुक के कागज पर लिखे पत्र में कहा है कि ए खुदा मुझे माफ कर हम अपने जिहादियों का बदला जरूर लेंगे। हम 21 मई को जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी, लोहियां खास, फिरोजपुर छावनी, फगवाड़ा, अमृतसर, तरनतारन समेत पंजाब के कई स्टेशनों को उड़ा देंगे। यही नहीं 23 मई को जालंधर के देवी तालाब मंदिर, फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी मंदिर, पटियाला के काली माता मंदिर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल और फिरोजपुर रेलवे की महाप्रबंधक सीमा शर्मा समेत अकाली दल के नेताओं को मौत के घाट उतार देंगे। तभी खुदा मुझे माफ करेगा। पत्र के अंत में लिखा है खुदा हाफिज, आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, एरिया कमांडर सलीम अंसारी, जम्मू कश्मीर, कराची पाकिस्तान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4 चार किलो चांदी का चढ़ावा मां के प्राचीन चरणों में किया अर्पित

श्रीनयनादेवी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने चार किलोग्राम चांदी चढ़ाई है। मंदिर न्यास को गुप्त दान के तौर पर यह चढ़ावा मिला है। हालांकि मां नयना के दरबार में देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विकास को नई रफ्तार देगा मोदी सरकार का बजट :श्रवण चंदेल

बी.बी.एन, 8 फरवरी (तारा) : केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को जिला प्रवक्ता भाजपा श्रवण चंदेल ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती...
article-image
दिल्ली , पंजाब

अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पंजाब हरपुरा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़ , 11 नवंबर : अखिल भारतीय जाट महासभा रष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पंजाब हरपाल सिंह हरपुरा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने...
Translate »
error: Content is protected !!