रिमोट कंट्रोल-IED से किसे उड़ाने का था प्‍लान? … UP का शुभम अमृतसर में अरेस्‍ट पंजाब और दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

by

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी :  अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की हिमायत वाले एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करके एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है।

साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार करके उसके पास से रिमोट कंट्रोल समेत मटैलिक केस में पैक एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और एक विदेशी पिस्तौल बरामद की है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव सरोसा निवासी शुभम कुमार उर्फ शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी अमृतसर के राहुल कुमार उर्फ गज्जू की निशादेही पर की गई है, जिसे आरडीएक्स-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) समेत एक दिन पहले गिरफ़्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि बरामद हुई खेप सरहद पार से भेजी गई थी, जिसको उसने शहर के बाहर एक निर्धारित स्थान से प्राप्त किया था। डीजीपी ने कहा कि बरामद आईईडी का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में योजनाबद्ध हमलों में किया जाना था। उन्होंने आगे कहा कि समूचे आतंकवादी नैटवर्क का ख़ात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने कहा कि पुलिस को एक ठोस जानकारी मिली थी कि पंजाब, दिल्ली और देश के अलग- अलग हिस्सों में धमाके और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे के साथ आईईडी और हथियारों की एक खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई है। इस पर विशेष पुलिस टीमों का गठन करके स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान शुभम कुमार उर्फ शुभम श्रीवास्तव को गिरफ़्तार किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारियों कर बड़े स्तर पर हुए तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर पटवारियों के तबादले किए हैं। ये तबादले प्रशासनिक पहलुओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार , भारी मात्रा में हथियार बरामद

जालंधर : जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट के एक संगठित नेटवर्क को ब्रेक करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में बड़ी मात्रा में...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर : खालसा कॉलेज में बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विभाग गढ़शंकर ने ‘बब्बर अकालियों की स्मृति को समर्पित देश के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!