आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

by

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा में ही की गईं तीन हत्याओं से भी है।  इनमें एडमिंटन में ही 11 वर्षीय बच्चे की हत्या भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ के रूप में हुई है। ये पंजाब और हरियाणा के नागरिक बताए जा रहे हैं। सभी वर्ष 2021 में टेंपरेरी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे लेकिन इनमें से किसी ने भी वहां पढ़ाई के लिए दाखिला नहीं लिया था। यही नहीं, सभी आरोपितों का संबंध लारेंस बिश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है।

निज्जर की गोली मारकर कर दी थी हत्या :   पुलिस का मानना है कि सरे में निज्जर की हत्या के दौरान आरोपितों ने अलग-अलग भूमिका निभाई थी। इनमें निज्जर को गोली मारना, घटना को अंजाम देने के समय गाड़ी चलाना और निज्जर की मौजूदगी के बारे में जानकारी देना शामिल है।

45 वर्षीय कनाडाई नागरिक हरदीप निज्जर की 18 जून 2023 को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। इस घटना के बाद अगस्त माह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद को संबोधित करते हुए निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों के हाथ होने का आरोप लगाया था।

कनाडा ने भारत पर लगाए थे आरोप :   हालांकि भारत ने ट्रूडो के दावे को बेतुका बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था।उधर, 20 सितंबर 2023 को कनाडा के ही विनीपैग में 39 वर्षीय सुखदूल ¨सह गिल की 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सुखदूल का दूसरा नाम सुक्खा दुनके बताया जा रहा है जोकि भारत में दविंदर बंबीहा गिरोह का सदस्य था। गिल पंजाब में कई आपराधिक घटनाओं में वांछित था।

इसके बाद नौ नवंबर 2023 को एड¨मटन में ही 41 वर्षीय हरप्रीत उप्पल के 11 वर्षीय बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इन हत्याओं में भी गिरफ्तार किए आरोपितों का हाथ बताया जा रहा है। यहां बता दें कि निज्जर खालिस्तानी आतंकी था और खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था।

कई सालों से कनाडा में रह रहा था निज्जर :   वह बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। निज्जर को भारत ने 2020 में आतंकी घोषित किया था। कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर भारत लंबे समय से वहां की सरकार से नाराजगी जताता रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर तक कर लिया जाएगा पूरा: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बजवाड़ा स्थित बनने वाले इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा 30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य हो चुका है मुकम्मल, अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का...
article-image
पंजाब

दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

गढ़शंकर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा सरकार भारतीय छात्रों से अटेंडेंस और मार्क्स तक पूछने लगी – भारतीय छात्रों वापस भेजे जाने का डर

कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। उधर कनाडा की सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने...
पंजाब

जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला...
Translate »
error: Content is protected !!