आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

by
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की
बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ झाड़माजरी (बद्दी) के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मज़बूत करने में सहायक बनता है।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर बल दिया जाएगा जहां गत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे युवाओं के साथ-साथ सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र विद्यार्थियों, सभी पात्र प्रवासी श्रमिकों तथा दिव्यांगजनों का नाम सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का निपटारा 90 मिनट के भीतर करने तथा लिखित शिकायतों का निपटारा 24 घण्टे की अवधि में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी उड़न दस्तों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उड़न दस्तों तथा पुलिस के प्रभारी अपने मोबाईल फोन में सी-विजिल ऐप डॉउनलोड करना भी सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी रैलियों व जनसभाओं की अनुमति से पूर्व सभी वांछित औपचारिताएं जांचने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से सम्बन्धित मामलों के समयबद्ध निपटारे तथा चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने सैक्टर मेजिस्ट्रेट और सैक्टर अधिकारियों को सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां पर मतदान से सम्बन्धित सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने सभी मतदाता केन्द्रों पर सुगम आवागमन के दृष्टिगत रैम्प, विद्युत, शौचालय, जलापूर्ति, फर्नीचर तथा शैड सुविधा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सहायक निर्वाचन अधिकारी दून एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नाग्टा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क परियोजना राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट, इसके कार्यान्वयन में किया जा रहा सभी नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन – डीसी जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अप्रैल. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा है कि ऊना में बन रही 2 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली बल्क ड्रग पार्क परियोजना राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है और जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता : चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

एएम नाथ। चम्बा, अगस्त 15 :  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

जेंडर संवेदनशील नीतियों और कार्यक्रमों पर दिया बल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म व पोक्सो केस की अधिकारी ने कैसे की जांच : ACR में दर्ज करने की तैयारी; पंजाब में 2000 से ज्यादा मामले पेंडिंग

चंडीगढ़ :  महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय अब पुलिस अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!