आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

by

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. अमनदीप कौर, फिजियोथेरेपिस्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समागम में सोसायटी के वरिष्ठ अध्यक्ष लखविंदर कुमार, वरिष्ठ समाज सेवी दर्शन सिंह मट्टू, गांव के सरपंच हरप्रीत बैंस, जसप्रीत कौर, राकेश कुमार गढ़शंकर, इंद्रजीत माही, मास्टर जगदीश चंद्र, हैप्पी पंच और दलजीत लाल काला शामिल हुए। इस मौके पर गांव के सरपंच हरप्रीत बैंस ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे गांव में आकर बाल दिवस मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। प्रख्यात समाज सेवक दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि आदर्श सोशल वेल्फेयर सोसाइटी समाज की भलाई के लिए जो कुछ भी कर रही है, वह समय की मांग है और इसे करते रहना चाहिए। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार ने समाज सेवा के बारे में विस्तार से बताया तथा समाज सेवा के किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित महानुभाव स्मृति पाल एवं सुखवीर सुखा ने अपनी उपलब्धियों से दर्शकों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अतिथि अमनदीप कौर ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए साइकिलिंग को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने कहा कि इन बच्चों को सम्मानित करना हमारे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से समाज के भविष्य को बेहतर बनाने की नींव रखी है।उनके द्वारा रखी गई नींव एक दिन नया इतिहास रचेगी। मास्टर जगदीश चंद्र ने अपने शिक्षण अनुभव से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया तथा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाकर अतिथियों का मन मोह लिया। छोटे बच्चों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के बाद छात्रा स्मृति पाल, सुक्खा साधोवालिया और डॉ. अमनदीप कौर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समागम के उपरांत बच्चों को फल फ्रूट और पौधे भी वितरित किए गए । इस अवसर पर मैडम तरसेम कौर, मैडम निवेदिता, लाडी बंगा, जसप्रीत कौर, मैडम परमजीत कौर, आशा रानी, अमरीक लाल, दलजीत लाल, स्मृति पाल, सुखवीर सुखा, लखविंदर कुमार लक्की और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने सड़क को बना डाला रेसिंग ट्रैक

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-8 की एक व्यस्त मार्केट में एक सफेद थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने लोगों की जान को जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट किए। इन गाड़ियों में सवार युवतियां तेज...
article-image
पंजाब

गुरु ‘लाधो रे दिवस’ संबंधी कीर्तन दरबार में डिप्टी स्पीकर ने भरी हाजिरी : नौजवान पीढ़ी को धर्म व विरासत से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

दसूहा/होशियारपुर,28 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में...
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का...
article-image
पंजाब

दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा – विधायक जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाने की अपील की, डी.जे चलाने पर रहेगी पाबंदी  दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ ग्राउंड...
Translate »
error: Content is protected !!