आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी ने 31 लड़कियों की लोहड़ी मनाई: सतीश कुमार सोनी

by

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव कुनैल में संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई और 31 लड़कियों को लोहड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस समागम में प्रांतीय महासचिव हरी कृष्ण, उपाध्यक्ष बंगा ब्लाक संजीव कुमार, महासचिव रिंकू, मीडिया सलाहकार मनजीत राम, किरन बाला जिला अध्यक्ष विशेष तौर पर शामिल हुए। इस समागम दौरान लोहड़ी के अलावा उन 4 बेटियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं कक्षा में 90 फीसदी अंक लेकर गांव का नाम रोशन किया। इस मौके डा. हरी कृष्ण ने संबोधित करते कहा कि यह सोसायटी का चौथा लड़कियों की लोहड़ी का समागम आयोजित किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के संबंध में फैल रही बुराइयों को दूर कर उनके प्रति समाज को जागृत करना है। गांव के सरपंच विनोद कुमार सोनी ने संबोधित करते सोसायटी के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते सोसायटी के समाज भलाई कार्यों के सलाम किया। सोसायटी अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने संबोधित करते कहा कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ के लिए कानून तो बनाए जाते हैं किंतु उनको पार्दशिता की कमी होने के कारण बुराइयां जैसे की तैसी ही बरकरार हैं जिससे समाज का पर्यावरण गंधला हो रहा है और बेटियों को समाज में बनता सम्मान नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से बेटी बचाओ कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की। मा. राम कुमार ने पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंडित राम कुमार, परदीप कुमार पंच, महिंदर पाल पंच, दलविंदर कौर पंच, अमरीक सिंह गिल, बिक्कर सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत राम सरपंच मोरांवाली, परविंदर सोनी, रेनू बाला संमति सदस्य, सुरिंदर छिंदा, सरबजीत देवगन, जीत राम रत्तू जिला सचिव, राजेश एडवोकेट सहित नवजात बेटियों के अभिभावक व गांववासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

पत्रकार राकेश बशिष्ट के बड़े भाई स्वर्गीय विपन शर्मा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

गढ़शंकर : पत्रकार राकेश कुमार वशिष्ट के बड़े भाई विपन कुमार इस दुनिया को 5 अगस्त को अलविदा कह गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरूड़ पुराण का भोग कज दीप कलोनी...
article-image
पंजाब

पेंशनर तालमेल संघंर्ष कमेटी ने विधायक  रौड़ी को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर: मुलाजिम तथा पेंशनर तालमेल संघंर्ष कमेटी पंजाब स्टेट पावर तथा ट्रांसमीशन कार्पोरेशन लिम. द्वारा आपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन विधायक गढ़शंकर जय कृषण सिंह रौड़ी  को दिया गया।        ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। इसे बंद किए जाने के बाद अब 500 का नोट  ही सबसे बड़ा रह गया है।  1000 रुपये के...
Translate »
error: Content is protected !!