आनंदपुर साहिब में 24 नवंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

by

श्री आनंदपुर साहिब : पहली बार राजधानी चंडीगढ़ से बाहर होगा सत्र का आयोजनचंडीगढ़, 15 नवंबर (हि.स.)। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए यादगारी समारोहों के हिस्से के रूप में 16वीं पंजाब विधानसभा का 10वां (विशेष) सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बुलाया जाएगा।

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब राजधानी चंडीगढ़ से बाहर विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा। संयुक्त पंजाब के समय से ही विधानसभा के सत्र चंडीगढ़ में आयोजित किए जाते रहे हैं।

आज हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। यह सत्र 24 नवंबर को पवित्र शहर के भाई जैता जी मेमोरियल में होगा। इससे पहले ही सरकार द्वारा आनंदपुर साहिब को व्हाइट सिटी बनाने का काम शुरू किया जा चुका है।

मंत्रिमंडल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में तैनात किए जाने वाले 2458 कर्मचारियों के लिए अलग कैडर बनाने को भी हरी झंडी दे दी है। देखा गया है कि बी.बी.एम.बी. में पंजाब कोटे की बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिस कारण बोर्ड ने अपने कैडर से पंजाब कोटे के पद भर लिए थे। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों के लिए इन भर्तियों हेतु 2458 पद सृजित करने तथा विभिन्न विभागों के पदों के संबंध में नियम अपनाने की मंजूरी दे दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना की और बढ़ेगी ताकत : नई हॉवित्जर तोपों और नई रेजिमेंट्स की है तैयारी

एएम नाथ। नई दिल्ली : भारतीय सेना की मारक क्षमता कुछ और बढ़ने जा रही है. सेना जल्द ही 300 स्वदेशी धनुष हॉवित्जर तोपों का नया ऑर्डर दे सकती है। रक्षा मंत्रालय की उच्च...
article-image
पंजाब

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर में लिया होली उत्सव की तैयारियों का जायजा

सुजानपुर  । उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार दोपहर बाद सुजानपुर का दौरा करके राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मेला स्थल पर लगने...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण की रस्म सूबेदार बख्शीस सिंह, मास्टर करनैल सिंह, सरपंच रणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!