आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा : बाजवा ने ट्वीट किया है मंत्री पर लगे आरोप का मामला गंभीर

by

जालंधर : कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल से पूछा कि आपत्तिजनक वीडियो में पंजाब का कौन सा मंत्री है? उन्होंने कहा कि उस पर कार्रवाई अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान के जालंधर आने से पहले तय करें। दोनों जालंधर आने से पहले उस मंत्री का नाम सार्वजनिक करें। साथ ही यह भी मांग की है कि वह नेताओं का नाम बदनाम करने वाले मंत्री से तुरंत इस्तीफा लें और उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोमवार से वीडियो राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपे थे। अब तक तो मुख्यमंत्री को राज्यपाल से राफ्ता कायम कर वीडियो के बारे में पता लगा लेना चाहिए कि यह किस मंत्री का है? वैसे तो मुख्यमंत्री समेत पूरे पंजाब को मंत्री के बारे में पता चल चुका है लेकिन नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री मान को राजभवन जाकर आधिकारिक तरीके से वह वीडियो हासिल कर तुरंत प्रभाव से मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर कोई आंदोलन छेड़े या फिर प्रदर्शन शुरू करे उससे पहले ही मुख्यमंत्री कार्रवाई करें।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है कि यह आप सरकार के मंत्री पर लगे आरोप का मामला बहुत गंभीर है। राज्यपाल को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस मंत्री का नाम भी सार्वजनिक किया जाए। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक मंत्री को पद से हटाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Students of Vidya Mandir Senior

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 26 : Two students of Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Shweta and Sakshi Behl — won the bronze medal while representing Punjab’s basketball team at the national level....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीर्ति किसान यूनियन द्वारा 84 के सिख नरसंहार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन : सिखों को 40 साल बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं दिया और ना ही आरोपियों को सजा हुई – हरमेश ढेसी, मुकेश कुमार

गढ़शंकर।  कीर्ति किसान यूनियन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने प्रदेश स्तरीय आह्वान पर स्थानीय गांधी पार्क में धरना देकर 84 में सिखों और पंजाबियों के नरसंहार को लेकर रोष प्रकट की।  इस समय किरती...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर स्पीकर रौड़ी ने सरकारी स्कूल डघाम का दौरा किया

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा आज हलके के गांव डघाम के सरकारी हाई स्कूल सरकारी तथा प्राइमरी स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!