आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

by

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होने जा रहा है।

कांग्रेस पार्षद आप उम्मीदवारों को सपोर्ट करेंगे। चंडीगढ़ का मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, अभी गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हाईकमान कभी भी इस पर मुहर लगा सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके बाद आप काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A एलायंस के तहत कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी की है। 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आज अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके लिए बातचीत अंतिम दौरे पर है। आप की ओर से मेयर उम्मीदवार फाइनल होगा। वहीं, बातचीत में यह भी फाइनल हुआ है कि डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल ने धमकी दी कि अगर अरोड़ा नहीं चुने गए तो वे विकास के काम रोक देंगे… केजरीवाल की CEO से शिकायत

लुधियाना :  लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी बीच, लुधियाना के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किमटी...
Translate »
error: Content is protected !!