मनप्रीत बादल के हलके बठिंडा में कर्मचारियों व पैंशनरों ने धोखा देने के आरोप लगाते हुए निकाला झंडा मार्च,

by

17 मार्च का मुख्यमत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में निकालेगे झंडा मार्च
कर्मचारी नेताओं ने थर्मल प्लांट की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों को लुटाने के लगाए आरोप
बठिंडा। पंजाब यूटी मुलाजम पैंशनरज सयुंक्त फ्रंट दुारा कर्मचारियों, पैशनरों व मानदेय कर्मचारियों की मागों संबंधी पंजाब की काग्रेस सरकार दुारा गल्त विज्ञापन कर लोगो को गुमराह कर व कर्मचारियों पैंशनरों को धोखा देने के खिलाफ आज वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के विधानसभा हलका बठिंडा में झंडा मार्च किया गया। यह शब्द झंडा मार्च दौरान संबोधित करते हुए सयुंक्त फ्रंट के नेता सतीश राणा, जरमनजीत सिंह, ठाकुर सिंह, रणजीत सिंह राणवां, सुखजीत सिंह, बाज सिंह खहिरा, रविंद्र लूथरा व दर्शन मोड़ ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल की कारपोरेट भक्ति व अडिय़ल रवैया के कारण छेहवें वित कमिशन में कर्मचारियों व पैंशनरों को भारी नुकसान कर दिया। पैंशनरों की 2.59 के गुणांक के साथ पैंशन रिवाईज करने की जगह 2.44 के गुणांक के साथ जबरी बांध दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दुारा 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने की झूठे विज्ञापन कर पंजाब के लोगो को गुमराह किया गया। जबकि पंजाब का कोई भी एक भी कच्चा कर्मचारियों पक्का नहीं किया गया। इस तरह मानदेय कर्मचारियों को कम से कम वेतन देने के कानून को ना बनाने के लिए पंजाब की काग्रेस सरकार के साथ सबसे बड़ा मनप्रीत सिंह बादल की भूमिका रही।
सिकंदर सिंह धालीवाल, करमजीत सिंह बीहला, गुरसेवक सिंह थर्मल, भजन सिंह गिल, कुलबीर सिंह ढिल्लों, प्रेम चावला, अमरीक सिंह कंग, डा. ईकबाल सिंह बङ्क्षठंडा जोन ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ने 2017 में वायदा किया था कि सरकार बनने पर थर्मल प्लांट के सभी युनिट शुरू किए जाएगी। जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों नई सकीम रद्द कर पुरानी पैंशन सकीम बहाल की जाएगी। लेकिन थर्मल प्लांट का भोग डाल दिया व थर्मल की 1700 ऐकड़ जमीन एक रूपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ कारपोरेट घराणों को लुटा दिया। इस दौरान झंडा मार्च में विभिन्न जगहों पर संबोधित करते हुए मनजीत सिंह पंजू, बख्शीश सिंह बरनाला, हरजीत सिंह, जगपाल बंगी, मखन सिंह खनगवाल, गगनदीप बठिंडा, हरजंट सिंह बोड़े, धरमिंदर मानसा, करमजीत सिंह मान, गुरमीत सिंह सुखपुर ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल ने वेतन कमिशन के बकाए डकार लिए, 38 तरह के मानदेय काट लिए। एक जनवरी 2016 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के वकाए देने से इंकार कर दिया। 17 जुलाई, 2020 के बाद भर्ती किए कर्मचरियों के बकाए देने से इंकार कर दिया। पंजाब की जगह केंद्र के वेतन सकेल लागू कर दिए गए और परख काल दौरान वेसिक वेतन देने संबंधी 2015 में जारी की गई अधिसूचना रद्द नहीं की गई।
इसके ईलावा मनजीत सिंह सैनी, सौदान यादव, करन जैन, राजीव बरनाला, प्रितपाल सिंह बठिंडा, इंद्रजीत सिंह, जगसीर बांगर, रजत कुमार, बलवीर सिंह सिवियां ने कहा कि सयुंक्त फ्रंट के नेताओं दुारा के निर्देशों मुताविक इसी तरह 17 मार्च को मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के हलके चमकौर साहिब में भी झंडा मार्च किया जाएगा।
बठिंडा में झंडा मार्च : रोज गार्डन, गार्डन से शुरू होकर गुरू गोबिंद सिंह नगर, बल्ला राम नगर, टीचर कालोनी, बाबा फरीद नगर, बीबी वाला चौक, जुझार सिंह नगर, धोबीयाणा रोड़, भागू रोड़, हरबंस नगर, ऊधम सिंह नगर, अमरीक सिंह रोड़, माल रोड़ से गुजरता हुया हनूमान चौक पहुंचा। इस दौरान पंजाब की काग्रेस सरकार व वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप, 4 महीने की गर्भपति … खुली ऐसे पोल

लुधियाना :  लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने एक सौतेले पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सौतेले पिता...
पंजाब

हरवां में माता ज्वाला जी के मंदिर की चुनरीयों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी खिलाफ ग्रिफतार

गढ़शंकर- थाना पुलिस गढ़शंकर अंर्तगत पड़ते गांव हरवां में गत दिनों माता ज्वाला जी के मंदिर में माता जी की चुनरियों के साथ बेअदबी करने के आरोप में गांव के ही व्यक्ति खिलाफ धार्मिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
पंजाब

जीजा ने अपने दो सालों को गोली मारी : गोली मारने के बाद फरार, दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया

अमृतसर :मजीठा कस्बे में एक जीजा ने पारिवारिक रंजिश में मंगलवार को अपने दो सालों को गोली मार खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। तलवंडी नाहर गांव निवासी जीजा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने एक...
Translate »
error: Content is protected !!