गढ़शंकर, 14 नवंबर : आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब में खुद को मजबूत बनाने की पोल दो सांसदों को टिकट देने से खुल गई है। यह शब्द कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र बिन्दु भूबलां ने कहे।
गढ़शंकर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूबलां ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना जनाधार खो दिया है। जिसके चलते मजबूरी में 2 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। लेकिन यह सांसद भी नहीं जीत सकेंगे, क्योंकि पंजाब के लोग अब आप सरकार को अच्छी तरह पहचान चुके हैं।
उन्होंने कहा कि लोग आप सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग हो चुके हैं। सरकार ने चुनावों के समय लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी वादे हवा हो गए। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, किसानों को उनका हक नहीं मिला और आम आदमी महंगाई से परेशान है। नशे और कानून व्यवस्था की हालत भी दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
भूबलां ने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी पक्के तौर पर सत्ता से बाहर हो जाएगी। पंजाब के गांवों से लेकर शहरों तक लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन भी कर लें तो भी इनका पंजाब में अब सपना पूरा नहीं होगा। पंजाब के लोग अब किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। कांग्रेस ही पंजाब को विकास और खुशहाली की राह पर ले जा सकती है।
इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन :
गढ़शंकर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र बिन्दु भूबलां व अन्य।
Punjabi vich bna dau
