आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

by
गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर के अधीन आते गांव शहूर कलां में उस समय एक हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गांव सरपंच गुरविंदर सिंह के छोटे भाई गोलियां चला दी।
इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव शहूर कलां में पंचायती गली का निर्माण करवा रहे थे। गली के निर्माण को लेकर दो दिन पहले दूसरे गुट ने हमला करके उनके साथी गुरवंत सिंह को जख्मी कर दिया था। उस दिन भी उन्हें गोलियों से मारने की धमकियां दी जा रही थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने बुधवार को उनके छोटे भाई निर्मल सिंह को कलानौर के बाहर सालेचक्क रोड पर गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली उसके पेट और छाती में लगी।
निर्मल सिंह को कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में भर्ती कराया तो डयूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसपी युवराज सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से विभिन्न टीमें गठित करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमरप्रीत सिंह लाली ने रीहला चो पर बने पुल का उद्घाटन किया

गढ़शंकर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह लाली व सीनियर कांग्रेस नेता बख्तावर सिंह मजारा डिंगरीया ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुन्नी और रिहला के बीच चोआ पुल का उद्घाटन किया। एआईसीसी...
article-image
पंजाब

अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले की सुलझेगी गुत्थी, पंजाब पुलिस को मिली अमृतपाल के दोस्त पपलप्रीत की कस्टडी

अमृतसर। खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत सिंह की हिरासत पंजाब पुलिस को मिल गई है। अमृतसर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरविंदर सिंह ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग ने दीपावली के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए कार्ड मेकिंग, रंगोली मेकिंग, छोटा व बड़ा दीया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक...
Translate »
error: Content is protected !!