विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

by
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिविल अस्पताल, लुधियाना के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सहायक सतिंदर कुमार को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जस्सल कॉलोनी, लुधियाना के निवासी विजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ही उससे 3,000 रुपये ले चुका है और शेष राशि की मांग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
article-image
पंजाब

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों हेतु बैठक -7 से 11 फरवरी तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट

गढ़शंकर,  30 जनवरी : ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा बब्बर अकाली यादगारी खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबाल स्टेडियम में करवाए जा रहे 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

जमीन के बंटवारे पर खूनी विवाद : पूर्व सरपंच ने इकलौते बेटे को गोलियों से भूना, पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जींद के तलौड़ा गांव में वारदात, बेटे को लगीं चार गोलियां; घटनास्थल से मिले 7 खोल, पिता समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जींद। हरियाणा के जींद जिले के तलौड़ा गांव...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर ; 8 सितंबर : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा पिंकी पुत्री मनसुख ने 3345 अंक प्राप्त कर...
Translate »
error: Content is protected !!