आप दी सरकार आप दे दुआर :476 शिकायतों में से 458 मौके पर की गई हल, तीसरे दिन तक कुल 3621 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 2695 का हुआ मौके पर निपटारा

by

होशियारपुर, 08 फरवरी:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी उप मंडलों में कुल 32 कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन तक इन कैंपों के माध्यम से लोगों ने 3621 सेवाओं के लिए आवेदन किया और 2695 सेवाओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इसी तरह अब तक 476 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 458 हल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पेंडिंग सेवाओं व शिकायतों का भी निपटारा समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, टांडा में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण की ओर से कैंपों का जायजा लिया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज उप मंडल गढ़शंकर में 5, टांडा में 4, होशियारपुर 9, दसूहा में 6 व मुकेरियां में 8 कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि आज उप मंडल मुकेरियां में आर्य गल्र्ज स्कूल मुकेरियां वार्ड नंबर 2, जी.ई.एस वार्ड नंबर 1 मुकेरियां, जी.ई.एस. जहेड़ा, जी.ई.एस भटोली, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेहपुर, जी.ई.एस सिंघोवाल, पंचायत घर झिंगला, जी.ई.एस दोलोवाल व जी.ई.एस बलहड्डां, उप मंडल होशियारपुर में गांव चीत्तो, जट्टपुर, वार्ड नंबर 3 शाम चौरासी, वार्ड नंबर 25 होशियारपुर, वार्ड नंबर 23 होशियारपुर, गांव बैंचा, बडला, नवीं आबादी बसी गुलाम हुसैन, उप मंडल टांडा में गांव नंगल, खोखर दवाखड़ी, दुग्गल दवाखड़ी, राजू दवाखड़ी, उप मंडल गढ़शंकर में गांव चाहलपुर, डगाम, फतेहपुर कलां, मोहनोवाल व रावलपींडी व उप मंडल दसूहा में वार्ड नंबर 4 दसूहा, झिंगडक़लां धर्मशाला, मुंडिया. वार्ड नंबर 4 गढ़दीवाला, जिया सहोता खुर्द हरदोपत्ती बड़ैंच, भटला व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेहपुर में कैंप लगाए गए।
कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों व वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं और एक महीने तक यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे लगाए गए इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों की रोजाना शाम को मानिटरिंग होगी जिसमें कितने प्रार्थना पत्र आएं, किस तरह की शिकायतें थी और उनके निपटारे के लिए क्या किया गया आदि।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

9 फरवरी को इन स्थानों पर लगेगा कैंप :  डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 9 फरवरी को उप मंडल दसूहा में गांव राजा कलां पंचायत घर, गुरुद्वारा साहिब दोलोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पनवां, बाजवा. गुरुद्वारा साहिब उडरा, वार्ड नंबर 5 दसूहा, वार्ड नंबर 5 गढ़दीवाला, उप मंडल गढ़शंकर में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अजनोहा, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल टोडरपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नडालों, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पंजौड़, उप मंडल होशियारपुर में वार्ड नंबर 4 बस अड्डा चौक शाम चौरासी, वार्ड नंबर 32,33 टैंपो अड्डा चौक होशियारपुर, वार्ड नंबर 42 टैंपो अड्डा चौक होशियारपुर, पंचायत घर मेहना, सैदोपट्टी, कम्यूनिटी सैंटर बाड़ी खड्ड, कोआप्रेटिव सोसायटी बरियाना, गांव ढोलणवाल की धर्मशाला, उप मंडल मुकेरियां में वार्ड नंबर 4 आर्य गल्र्ज स्कूल मुकेरियां, वार्ड नंबर 3 सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कमेटी घर, पंचायत घर करतोली, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अंदवारी भवनौर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बंबूवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिपरियां, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल धीरोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल धामियां व उप मंडल टांडा में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कुमपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल जक्कोवाल, सरकारी मिडिल स्कूल टुलूवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खुड्डा में कैंप लगेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों कि प्रति जागरूक करने के लिए छोटी छोटी बुकलेट्स छाप घर घर करनी चाहिए वितरित : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

गढ़शंकर ।  सड़को पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष योजना बनाने के इलावा  गाँवों ,शहर के मोहल्लों तथा स्कूलों कालेजों में...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रियां व जमीन रिकॉर्ड से जुड़े कामकाज ठप करने की चेतावनी : 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे राजस्व अधिकारी

मोहाली : पंजाब में राजस्व सेवाएं 14 जनवरी से बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि राज्य के राजस्व अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम से पंजीकरण...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के ज़ीरो बिजली बिल के बाद अब हॉस्पिटल के बिल भी ज़ीरो – डॉ. बलबीर सिंह

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में हेल्थ कार्ड सेंटर्स का उद्घाटन किया…..*कहा, चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के तहत अमीर से गरीब तक एक जैसा इलाज पटियाला, 24 जनवरी:  पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर...
article-image
पंजाब

Dr. Prashant Gautam re-elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 08 -Dr. Prashant Gautam (Chandigarh) and Shri Manmeet Sohal (Ludhiana) have been re-elected as State President and State Secretary respectively of the country’s leading student organization Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad for the...
Translate »
error: Content is protected !!