आब्जरवेशन होम, स्पैशल होम, चिल्ड्रन होम व ब्लाइंड स्कूल का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने किया दौरा

by

होशियारपुर:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने आज आब्जरवेशन, चिल्ड्रन होम व स्पेशल होम राम कालोनी कैंप में का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों का हालचाल जाना। सबसे पहले उन्होंने आब्जरवेशन होम में जाकर बच्चों के अदालत में चल रहे पेंडिंग केसों की चलती कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की व उनकी मुश्किलों को सुना। इसके बाद वे चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ बच्चों से भी मिलने गई व उनके रहने संबंधी सुपरिटेंडेंट से बातचीत की ताकि बच्चों को किसी भी तरह की मुश्किल न आएं। इस दौरान उन्होंने स्पैशल होम का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने सजा याफ्ता बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की व उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आब्जरवेशन होम, स्पैशल होम व चिल्ड्रन होम से यहां रह रहे बच्चों जिनके मां-बाप की कोरोना महांमारी के कारण मौत हो गई है, उनकी सूची मांगी।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाटिी अपराजिता जोशी ने इस दौरान ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया व नेत्रहीन बच्चों का हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में कुल 12 बच्चे हैं, जिनमें से 9 बच्चे मौजूद थे व 3 छुट्टी पर थे। इन बच्चों की ओर से हारमोनियम व तबला बजा कर अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने इन नेत्रहीन बच्चों के रहने व देखभाल के लिए ब्लाइंड स्कूल के इंचार्ज के साथ विचार विमर्श किया ताकि सुचारु ढंग से इन बच्चों की देखरेख हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई : पंजाब व केंद्र सरकार से युद्धस्तर पर राहत देने की मांग – कुल्लेवाल 

गढ़शंकर, 5 सितंबर: तर्कशील सोसायटी पंजाब की राज्य कार्यकारिणी ने अपने सभी जोन व इकाइयों के नेताओं व सदस्यों के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले हमदर्द साथियों से पुरजोर अपील की है कि वे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से...
article-image
पंजाब

छत्त पर चढ़कर बाप-बेटे ने पुलिस पर किया हमला : 2 पुलिस कर्मी जख्मी ….ग्रिफ्तार करने गई थी पुलिस

कादियां  :  10  केसो में नामजद एक व्यक्ति को कादियां पुलिस गिरफ्तार करने के लिए  उसके गांव मुरादपुर पहुंची। इसी बीच बाप-बेटा घर की छत पर चढ़ गए। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा करते...
Translate »
error: Content is protected !!