आम आदमी को बड़ा झटका : पार्टी के नेशनल काउंसिंल के मेंबर दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल

by

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेशनल काउंसिंल के मेंबर दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वे दो राज्यों के पर्यवेक्षक रह चुके हैं।  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने दिनेश प्रताप के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप जैसे बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। उनका कहना है कि कोई भी देश के दुश्मनों के साथ खड़ा नहीं होना चाहता।

आप की कथनी-करनी में फर्क :   दिनेश प्रताप सिंह के साथ पार्टी के नेता मुकेश सिन्हा प्रवीण राणा और कई अन्य AAP नेता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं, वे उनके(AAP) राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं, दो राज्यों के पर्यवेक्षक रहे हैं। इतने कद्दावर नेता इसलिए पार्टी छोड़कर आ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क दिख रहा है। उन्होंने खुद कहा है कि कोई भी व्यक्ति देश के दुश्मनों के साथ खड़ा नहीं रहना चाहता।”

टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चली गई AAP :  वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, “आज आम आदमी पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण राणा, विनोद मुद्गल, राजवी यादव और मुकेश सिन्हा भाजपा में शामिल हुए हैं। इन्होंने कहा है कि AAP पर इन्हें बहुत भरोसा था लेकिन जब से AAP टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चली गई है तब से इनका दिल टूट गया है। यही भाव पूरे दिल्ली के लोगों का है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

दसवीं कक्षा में शिवम ऐरी ने 85 प्रतिशत तथा छात्रा गोरी ने 83 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

राजन अरोड़ा। सैला खुर्द  : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के नतीजों में डीबी मॉडल स्कूल, नरियाला के छात्र शिवम ऐरी ने 85 प्रतिशत अंक लेकर अपने पिता तरसेम लाल और माता उर्मिला...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भगवान बाल्मीकि सभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा गई सजाई

गढ़शंकर,  16 अक्तूबर :  भगवान वाल्मीक सभा गढ़शंकर द्वारा भगवान बाल्मीकि जी का जन्मदिवस श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके आज गढ़शंकर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित : अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल की

होशियारपुर, 28 नवंबर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की बिना खोले नवंबर 2025 की मासिक पड़ताल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर...
Translate »
error: Content is protected !!