आम आदमी को बड़ा झटका : पार्टी के नेशनल काउंसिंल के मेंबर दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल

by

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेशनल काउंसिंल के मेंबर दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वे दो राज्यों के पर्यवेक्षक रह चुके हैं।  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने दिनेश प्रताप के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिनेश प्रताप जैसे बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। उनका कहना है कि कोई भी देश के दुश्मनों के साथ खड़ा नहीं होना चाहता।

आप की कथनी-करनी में फर्क :   दिनेश प्रताप सिंह के साथ पार्टी के नेता मुकेश सिन्हा प्रवीण राणा और कई अन्य AAP नेता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं, वे उनके(AAP) राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं, दो राज्यों के पर्यवेक्षक रहे हैं। इतने कद्दावर नेता इसलिए पार्टी छोड़कर आ रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क दिख रहा है। उन्होंने खुद कहा है कि कोई भी व्यक्ति देश के दुश्मनों के साथ खड़ा नहीं रहना चाहता।”

टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चली गई AAP :  वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, “आज आम आदमी पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण राणा, विनोद मुद्गल, राजवी यादव और मुकेश सिन्हा भाजपा में शामिल हुए हैं। इन्होंने कहा है कि AAP पर इन्हें बहुत भरोसा था लेकिन जब से AAP टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चली गई है तब से इनका दिल टूट गया है। यही भाव पूरे दिल्ली के लोगों का है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी को किया गया ध्वस्त : जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से अमल में लाई गई कार्रवाई

होशियारपुर, 01 नवंबर : पंजाब सरकार की ओर से अनधिकृत कालोनियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के निर्देशों पर मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी...
article-image
पंजाब

श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत  हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में हुई : निर्णय लिया गया है और 14 सितंबर को ध्वजारोहण किया जाएगा. 3 अक्टूबर को श्री राम लीला शुरू होगी

होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा : श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में कमेटी अध्यक्ष सुभाष गौतम की देखरेख में हुई। इस अवसर पर  स्वर्गीय...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत...
Translate »
error: Content is protected !!