आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अगले 2-3 दिनों में : केजरीवाल ने कहा जालंधर में 165 मोहल्ला क्लिनिकों के उद्घाटन के दौरान 

by

जालंधर : पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अगले 2-3 दिनों में की जाएगी। यह घोषणा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में 165 मोहल्ला क्लिनिकों के उद्घाटन के दौरान की। अरविंद केजरीवाल पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। कल 3 मार्च को वह लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात भी करेंगे।

केजरीवाल ने कहा- हमें 13 की 13 सीटों पर जिताओ। इसलिए नहीं कि हमें जीतने का शौक है। केंद्र की जो ज्यादती हमारे साथ हो रही है, उसके खिलाफ आवाज उठा सकें। पंजाब में 75 साल में ऐसा विकास नहीं हुआ, जैसा हमारी सरकार ने 2 साल से कम समय में कर के दिखाया है।   14 मार्च को 2 साल हो जाएंगे। दो साल के अंदर ही पंजाब को 829 मोहल्ला क्लिनिक दिए गए। पंजाब के हर कोने में मोहल्ला क्लिनिक पहुंच रहे हैं। अधिकारी मोहल्ला क्लिनिक को लेकर एरिया ढूंड रहे हैं। जल्द उक्त जगहों पर भी मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा आगे कहा कि केंद्र सरकार ने भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की झांकी को रिजेक्ट कर दिया। ये पंजाब के लोगों को बेइज्जत करने की बात है। बीते साल पंजाब विधानसभा में बजट सेशन नहीं होने दिया। हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। देखो पंजाब का 8 हजार करोड़ नहीं दे रहे। अगर, 13 की 13 सीटें दोगे तो सोचो भगवंत मान कितने मजबूत हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम बस एक ही रिक्वेस्ट करने आए हैं। अगर पंजाब में 13-0 हो गया तो हम अपनी बात मजबूती से केंद्र के आगे रख पाएंगे। 10 हमारे राज्यसभा में पहले ही हैं। कुछ मदद हरियाणा, गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी हमें मिलेगी। 25 सीटों के साथ हम अपने आप को मजबूती से केंद्र के आगे रख पाएंगे। जिसके बाद पंजाब किसी भी स्कीम से वांछित नहीं रहेगा। जब हमारे इतने लोग एक साथ बोलेंगे तो केंद्र सरकार पर दबाव बनेगा।   भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की गारंटी की वजह से अब सब गारंटी बोलने लगे हैं। पहले घोषणा पत्र और संकल्प पत्र बोलते थे। अब वे भी मोदी की गारंटी बोलने लगे हैं। पंजाब का दूध दिल्ली जाएगा। वेरका के प्रोडक्ट्स दिल्ली में जाएंगे। दिल्ली में वेरका के बूथ खोलने की इजाजत मिल गई है।

लुधियाना में खुलेगा पंजाब का पहला स्विमिंग पूल वाला स्कूल :   सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि लुधियाना में केजरीवाल के साथ स्कूल ऑफ एमिनेस का उद्घाटन किया जाएगा। लुधियाना की इंद्रापुर में ये कार्यक्रम होगा। जहां स्कूल ऑफ एमिनेस का उद्घाटन किया जाएगा। ये बहुत गरीब बस्ती है। मगर सरकार पंजाब का पहला सरकारी स्विमिंग पूल वाला स्कूल वहीं पर खोलने जा रही है।  वहां पर स्विमिंग की क्लास भी लगेगी। जिससे बच्चे खेल में आग बढ़ सकें।दो साल में ऐसा काम हुआ, जो 75 साल में नहीं किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पनबस कर्मचारियों ने दो घंटे रखा अड्‌डा बंद : पुलिस प्रशासन से हुई बहस

नवांशहर। पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी काट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन डिपो वर्करों की ओर से साथियों की रिपोर्ट के खिलाफ शुरू की गई हड़ताल के चलते यूनियन की ओर से दूसरे दिन शनिवार को भी बसों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का किया आयोजन

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

आत्मसमर्पण किया पंजाब पुलिस के एसपी व जस्सी ठेकेदार ने विजिलेंस दफ्तर फ़िरोज़पुर में : शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार थे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी

कोटकपूरा :  गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी व मैहिदवानी गुज्जरां के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें देने के लिए 75 हजार का चैक दिया

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी वइमैहिदवानी गुज्जरां के बालीवाल व क्रिकेट के खिलाडिय़ों को स्र्पोटस किटें खरीदने के लिए गांव मैहिंदवानी की पंचायत को 75 हजार को चैक पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने सौंपा। पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!