आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अधिसूचित किये पांच पद : आयुष विभाग ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से

by
बैच आधार पर भरे जाने हैं ये पद, पात्र उम्मीदवार 5 मार्च से पहले रोजगार कार्यालय में करवाएं नाम दर्ज
जोगिन्दर नगर, 15 फरवरी: निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के बैच आधार पर पांच पद अधिसूचित किये हैं। जिनमें भूतपूर्व सैनिक आश्रित वर्ग सामान्य श्रेणी का एक, अनुसूचित जाति के दो, अनुसूचित जनजाति का एक पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का भी एक पद शामिल है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर सुमित ने बताया कि निदेशक आयुष विभाग द्वारा अधिसूचित भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के बैच आधार पर पांच पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेदिक फार्मेसी में दो वर्ष का डिप्लोमा अथवा बैचलर डिग्री का होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 5 मार्च, 2024 से पहले अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को भेजे जा सकें। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाने में किसी भी आवेदक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ता है तो वह किसी भी कार्य दिवस को रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर से संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की नीतियों से तंग आ कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता, अभी भी झूठ पर झूठ बोलकर सरकार चलाने के प्रयास हो रहे हैं भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता

विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के चंबा ज़िला के जारी दो दिवसीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

रोहित जसवाल। ऊना :  पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री  की इच्छा पूरी करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वृंदावन पहुंचे।  वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किया. 10 फरवरी, 2024 को उपमुख्यमंत्री की पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!