आयुष्मान भव अभियान कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा : आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीकरण स्वास्थ्य मेलों का आयोजन,17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

by

धर्मशाला, 14 सितंबर। कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला तथा आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक विस्तार सुनिश्चित करना है, जिससे उनका शत प्रतिशत लाभ लोगों को प्राप्त हो सके।
आयुष्मान आप के द्वार अभियान के तहत पंजीकरण किया जाएगा सुनिश्चित:
सीएमओ ने कहा कि इसके अन्तर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जांए ताकि इस स्वास्थ्य अभियान का फायदा सभी लाभार्थी उठा सकें। इसमें आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर द्वार जाकर पंजीकरण सुनिश्चित करेंगें। इसमें सभी जनमानस की आभा आई डी भी बनाई जाएगी।
आयुष्मान मेलों का होगा आयोजन:
सीएचसी त्यारा,सिविल अस्पताल शाहपुर,नगरोटा बगबां, पालमपुर, जयसिंहपुर देहरा, थुरल, ज्वालामुखी, डाडासीबा, नुरपुर, फतेहपुर, एवं इंदौरा में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आशा वर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर योग्य आबादी की टीबी कुष्ठ आदि रोगों की जांच करेंगें। इन मेलों में चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवांए भी प्रदान की जाएगीं। इसमें परिवार नियोजन के कैम्प भी किए जाएगें।
सभी पंचायतोें तथा शहरी वार्डों में होगा आयुष्मान सभा का आयोजन:
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान सभा का आयोजन 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर को सभी पंचायतों एवं शहरी वार्डों में किया जाएगा इसके माध्यम से पंचायत और वार्ड स्तर पर शतप्रतिशत आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा आई डी लक्ष्य पूरा किया जाएगा इसके इलावा 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा,जिसमें सभी संस्थानों का कायाकल्प के तहत मुल्यांकन किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा भी आयुष्मान भारत का एक महत्वपूर्ण घटक है -जिसके अंतर्गत अंगदान के बारे में जागरूकता एवं मृत्यु के बाद अंगदान करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके इलावा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाएगा। यह अभियान स्वास्थ्य सुविधाओं के सुद्ढीकरण के मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना,महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज,ग्रामीण विकास,जनजातीय और चिकित्सा शिक्षा के सहयोग से चलाया जाएगा।अभियान में शहरी निकाय एवं ग्रामं पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय, लोगों के हितों और सुझावों को रखा जाएगा सर्वोपरि: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला 21 जुलाई। जिला प्रशासन ने कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी मांगे गए। इस बाबत धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में नुक्सान से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी: एडीसी मनेश कुमार

डीडीएमए की कार्यशाला में अधिकारियों को दिए सुरक्षित भवन निर्माण के टिप्स हमीरपुर 13 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां हमीर भवन में सुरक्षित भवन निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीयों पर अब दलबदल का चाबुक : इस्तीफा स्वीकार होने से पहले भाजपा ज्वाइन करने पर एक्शन लेंगे स्पीकर

कुलदीप पठानिया बोले; प्रभाव में आकर दिया इस्तीफा, गलती भी स्वीकारीइ स्तीफे के नेचर से पहले जगत सिंह नेगी की याचिका पर हो जाएगा फैसला विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर दूसरी बार नहीं पहुंचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
Translate »
error: Content is protected !!