“आयुष्मान भव” सेवा पखवाड़े का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना: DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 23 सितंबर :
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 13 सितंबर को देश के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किया गया “आयुष्मान भव” कार्यक्रम जिले में प्रभावी तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, अंगदान का संकल्प और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पांच साल से अधिक उम्र के हर बच्चे आई डी जेनरेट करना और 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का 100 प्रतिशत बी.पी तथा मधुमेह की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना है । इसके लिए प्रत्येक शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें टी.बी. शत-प्रतिशत पॉजिटिव मरीजों को मुफ़्त दवा/इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और 85% मरीज ठीक करना सुनिश्चित किया जाएगा ।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान के दौरान गैर संचारी रोगों जैसे रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों को शत-प्रतिशत दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगो द्वारा अंगदान का संकल्प भी लिया गया ।
कोमल मित्तल ने कहा कि इस अभियान को आशा वर्करों, ए.एन.एम और सी.एच.ओ के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़े के दौरान जहां जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टी.बी मरीजों को राशन किट, स्वच्छता किट एवं मैट्रेस वितरित किए गए ह वहीं समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने वाले एन.जी.ओ को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांवो में सरपंचों व शहरी क्षेत्रों में पार्षदों की ओर से आयुष्मान ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समय से पहले पंजाब पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को मानसून ने पठानकोट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मानसून...
article-image
पंजाब

8 गिरफ्तार : लक्की पटियाल के नाम पर 50 लाख की मांगी फिरौती

बरनाला :  बरनाला पुलिस ने फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

अकाली दल का बड़ा हमला : 110 गांवों की साझा जमीन हड़पने की साजिश के लगाए आरोप

लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर लुधियाना से सटे इलाकों में कथित तौर पर “बैक डोर” से जमीन हड़पने की योजना लागू करने का आरोप लगाया है। अकाली दल अध्यक्ष...
पंजाब

दोआबा किसान युनियन दुारा नंगल चौक में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यातयात जाम कर रोष रैली की

गढ़शंकर: दोआबा किसान युनियन दुारा किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर स्थानीय नंगल चौक पर यातयात जाम कर नौ से बारह वजे तक रोष रैली की और तीन सौ से ज्यादा शहीद हुए किसानों...
Translate »
error: Content is protected !!