आयूरजीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर द्वारा लगाए गए कैंप में कई युवाओं ने नशा छोड़ने का मन बनाया

by
पंजाब के नौजवान जो नेजों, तलवारों और तीरों से खेलते थे, आज वे सिरिंजों का शिकार हो रहे हैं/ दल खालसा
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  आयूरजीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर द्वारा पिछले काफी समय से गांवों, शहरों और कस्बों में नशे की लत में फंसे युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए नशा मुक्ति कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए दरबार पंज पीर, मुहल्ला नीलकंठ में नशा मुक्ति कैंप लगाया गया। इस संबंध में आयूर जीवन आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर के एम.डी. और दल खालसा के जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह खालसा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस कैंप में नशे से छुटकारा पाने के लिए भारी संख्या में युवाओं ने अपना चेकअप करवाकर नशा छोड़ने का मन बनाकर कैंप से दवा ली। उन्होंने कहा कि पंजाब में अनेक युवा नशे की ओवरडोज लेने से अपनी जान गंवा चुके हैं। आज का युवा नशे के दल-दल में बुरी तरह फंस चुका है। जहां नशे के कारण युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है वहीं उनके पारिवारिक सदस्य भी दिन-रात मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को कभी गुरुओं, पीरों, पैगंबरों और योद्धाओं की धरती के नाम से जाना जाता था पर पता नहीं हमारे सोने की चिडि़या जैसे पंजाब को किसकी बुरी नजर लग गई कि आज लोग इसी पंजाब को नशेडि़यों के नाम से जान रहे हैं। पंजाबी नौजवान जो नेजों, तलवारों और तीरों से खेलते थे, आज वे सिरिंजों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि गांव में कोई बुजुर्ग व्यक्ति, सरपंच या पंच नशा करने वाले युवाओं को नशे से बचने के लिए कहता है तो वे नशेड़ी जिनके नशा करने के कारण दिमाग खराब कर चुके हैं, वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते। बल्कि कई बार नशेडि़यों को
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठेकेदारों के सामने जेई, एचडीयू और एक्सईएन बेबस नजर आते : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर।  पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के निजीकरण ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोग अपने विभागीय कामों में महीनों फंसे रहते हैं और दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई...
article-image
पंजाब

ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
article-image
पंजाब

राणा केपी सिंह ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन...
Translate »
error: Content is protected !!