आरटीओ ने झलेड़ा में नाका लगाकर बसों की जांच की, कोरोना पर किया जागरूक

by
ऊना  – आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने आज झलेड़ा में नाका लगाकर बसों में कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना की जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ रमेश चंद कटोच ने बताया कि परिवहन विभाग बसों की निरंतर जांच कर लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक कर रहा है। आज झलेड़ा में नाका लगाकर जांच की गई तथा बस चालकों व कंडक्टरों को दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही उन्हें स्वयं भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाने व बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने के बारे में बताया गया।
आरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग मैहतपुर तथा गगरेट बैरियर पर निरंतर बसों की जांच कर रहा है ताकि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा सके। उन्होंने सभी ट्रांसपोर्ट्रस से अपील की है कि अपने काम के साथ-साथ अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों की अनुपालना करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव : गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला के अस्वस्थ होने की फोन आई कॉल

ऊना : गुरपलाह गांव की एक गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव कराया गया। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं, जिनका रीजनल अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह करीब 4.55 बजे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का निर्णय

जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक गत देर सांय आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने सिविल अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक तथा आईटीआई के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास*

*लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता :चन्द्र कुमार* *प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को प्रयासरत* एएम नाथ। ज्वाली,17 दिसम्बर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!