क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार : केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद

by

टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में मिलेगी गति

हिमाचल प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने वाला पहला ज़िला बना चंबा

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा ज़िला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से अब ज़िला में क्षय रोगियों को अगले एक वर्ष तक निशुल्क पौष्टिक आहार मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर क्षय रोगियों में कुपोषण को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्रीय भंडारण निगम द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत नि-क्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए भेजे गए परियोजना प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई है।
डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि चंबा प्रदेश का पहला ऐसा ज़िला बन गया है, जहां सभी क्षय रोगियों को संपूर्ण पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि टीबी संक्रमण का उपचार लगभग छह माह तक चलता है। इस दौरान रोगी को पोषणयुक्त आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है, ताकि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से प्रभावी रूप से लड़ा जा सके।
डॉ. विपिन ठाकुर ने आगे बताया कि टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में अब सुविधा मिलेगी। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षय रोगियों को पोषण सहायता और नि-क्षय मित्र बनाने के लिए सक्रिय जन भागीदारी को बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में राज्य सरकार 80 करोड़ रुपये से विकसित करेगी रोपवे

कुल्लू :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के  नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में विश्व स्तरीय पर्यटन अधोसंरचना को प्रतिबद्धता से विकसित कर रही है। जिला कुल्लू में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च। डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव कहा विक्रमादित्य सिंह ने : पलटवार करते हुए कंगना ने कहा 4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का मिला आशीर्वाद

एएम नाथ। मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!