40 युवाओं को मौके पर ही मिला नियुक्ति पत्र – भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदार भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित रोजगार मेला रहा सफल

by

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदा पहलएएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में rozgar.com के सहयोग से एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

इस रोजगार मेले में देश की विभिन्न नामी कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत करवाया गया और उनके कौशल के अनुसार उन्हें नौकरी के लिए चयनित भी किया गया। मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि लगभग 40 युवाओं को मौके पर ही अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे गए, जबकि दर्जनों अन्य युवाओं को आगामी दिनों में नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


डॉ. जनक राज ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह सदैव भरमौर क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन करवाकर वे युवाओं को निजी क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।


डॉ. जनक राज मानना है कि वर्तमान समय में केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहने की बजाय युवाओं को निजी क्षेत्र, स्वरोजगार, स्टार्टअप और तकनीकी कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में भी खुद को साबित करने की जरूरत है। इसी सोच के तहत वे क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं करियर काउंसलिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।


डॉ. जनक राज ने कहा कि भरमौर क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है और उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसरों की आवश्यकता है। विधायक के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह हर युवा को उसकी क्षमता के अनुसार ऊंचाई तक पहुंचने का मंच प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार : आरोपी की तलाश जारी

रोहित जसवाल। ऊना: ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

ऊना :13 जुलाई: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 जून को बददी की पाइन ट्री कम्पनी में रक्तदान शिविर

बद्दी, 22 जून (तारा) : बददी – बरोटीवाला मार्ग पर पाइनट्री पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड उधोग परिसर काठा नजदीक लक्कड़ डिपू बद्दी में 27 जून शनिवार को 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!