मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है। इस घटना को लेकर समाज में तनाव है और यह घटना देश एवं प्रदेश में चिंता का विषय बन गई है। यह सामान्य घटना नहीं है और किसी सामान्य व्यक्ति ने नहीं की है। उन्होंने इस मामले में एनआईए जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि इस घटना में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और अन्य छह लोग हैं। कहा कि वह मुख्य आरोपी की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जनता के समक्ष लाना चाहते हैं, जिसके बारे में उन्हें पता चला है। आरोपी ने हाल ही में 2000 के नोटों के 97 लाख रुपये बैंक में एक्सचेंज करवाए थे। इसके बैंक अकाउंट में दो करोड़ रुपये जमा हैं और आय के साधन इतने नहीं हैं। तीन बीघा मलकीयत जमीन है और कब्जा 100 बीघा जमीन पर है। अपनी जमीन पर किसी आम व्यक्ति को आने जाने नहीं देता। 10,000 फीट की ऊंचाई पर यह रहता है, जहां 6 से 10 फीट बर्फ पड़ती है। फिर भी वह इतनी बर्फ में वहीं रहता है। इसके पास 100 बकरियां हैं, पर हर साल 200 बकरियां बेचता है। क्या यह व्यक्ति किसी और की बकरियों पर कब्जा करता है। 1998 में चंबा में जब जम्मू-कश्मीर के आतंकी हिमाचल में घुस गए थे और 35 लोगों की हत्या हुई थी। 7 लोगों को वह जिंदा ही जम्मू-कश्मीर ले गए थे, जो आज तक नहीं मिले हैं। उस मामले में भी इस व्यक्ति को लेकर जांच में शामिल किया गया था। इस व्यक्ति ने सभी सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया है

प्रेमिका सहित 8 लोग गिरफ्तार, 9 जून को 7 टुकड़े नाले में बोरी में मिले :
6 जून को मनोहर लाल लड़की से मिलने गया तो लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक मनोहर लाल की प्रेमिका लड़की समेत 8 लोग गिरफ्तार किए हैं चंबा के सलूणी में 22 साल का मृतक मनोहर लाल 6 जून से लापता था। 9 जून को उसके शरीर के 7 टुकड़े नाले में बोरी में मिले। हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि हिंदू समुदाय के दलित युवक मनोहर लाल का अल्पसंख्य समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र का डीसी ने किया लोकार्पण : अजौली में शुरू

ऊना: 27 अगस्तः हिमाचल प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र आरंभ करने का गौरव जिला ऊना की अजौली ग्राम पंचायत का हासिल हुआ है। पंचायत घर अजौली में बने कूड़ा संयंत्र में 12.49...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाॅरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पुलिसकर्मियों का होगा पॉलिग्राफ टेस्ट

चंडीगढ़, 29 अप्रैल । पुलिस हिरासत के दाैरान गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में पांच पुलिस कर्मियों का पॉलीग्राफ टेस्ट न करवाने के लिए दाखिल की गई याचिका मोहाली कोर्ट ने खारिज कर दी...
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का क्लाइमेट सोशल फोरम, मिलान (इटली) के साथ हुआ समझौता

जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु हुआ एमओयू साइन समझौता शैक्षणिक और वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम एएम नाथ। सलूणी (चंबा) 16 फरवरी : क्लाइमेट सोशल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
Translate »
error: Content is protected !!