सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र का डीसी ने किया लोकार्पण : अजौली में शुरू

by

ऊना: 27 अगस्तः हिमाचल प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र आरंभ करने का गौरव जिला ऊना की अजौली ग्राम पंचायत का हासिल हुआ है। पंचायत घर अजौली में बने कूड़ा संयंत्र में 12.49 लाख रुपए की लागत से 32 किलो वाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट आरंभ किया गया है, जिससे यहां की मशीनों को चलाने के लिए पर्याप्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इससे पंचायत को इस कूड़ा संयंत्र को चलाने की लागत कम होगी।
आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत अजौली में 12.49 लाख रुपए की लागत से बने रूफ टॉप सोलर प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले कूड़ा संयंत्र को चलाने के लिए बिजली की लागत 12-13 हजार रुपए प्रतिमाह आती थी, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद इस धनराशि की बचत होगी, जिससे पंचायत को कूड़ा संयंत्र के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए पंचायत को बधाई दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कपिला, पंचायत सदस्य, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि : शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हारे, लोगों को पार्टी बदलना नहीं आया रास

एएम नाथ जोगिंदर नगर  : नगर परिषद जोगिंदर नगर के चुनावों में मैजूदा अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष चुनाव हार गए।  पूर्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे ममता कपूर व अजय धरवाल का पार्टी बदलना...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में डीजल से भरे टेंकर में लगी भयानक आग, एक की मौत

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा घटा ।टाहलीवाल-अमराली मार्ग की गहरी उतराई से अचानक अनियंत्रित हुआ टैंकर पलटने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
Translate »
error: Content is protected !!