प्रतिभा सिंह ने 23 को बुलाई बैठक, बनेगी रणनीति : संगठन से जुड़े सभी विषयों पर बातचीत होगी

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद के बाद से मचे हंगामे के बीच प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह  ने 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की बैठक बुला ली है। बैठक में संगठन से जुड़े सभी विषयों पर बातचीत होनी है। बैठक में बीजेपी के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी पार्टी की रणनीति पर विचार.विमर्श करते हुए पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए जाएंगे।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू , डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के सभी सदस्य, सीपीएस, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पिछले विधानसभा चुनावों में रहें पार्टी प्रत्याशी सभी जिलाध्यक्ष व अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुख भी इस बैठक में बुलाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियां आत्मनिर्भर बनें और सपने साकार करें : मनोहर नाथ

पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर में छात्राओं को किया गया जागरूक छात्राओं को मासिक धर्म, महिला अधिकार और सरकारी योजनाओं पर दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। तीसा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों का पानी मोटर सायकिल और कार से ढोया- सरकारी संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
Translate »
error: Content is protected !!