आरोपी गिरफ्तार : ड्रग मनी 92500, 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक्टिवा बरामद

by

गढ़शंकर :9 अक्तूबर:
नशा तस्करी मुहिम को लेकर गढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब नशीले पाउडर व ड्रग मनी समेत आरोपी को काबू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में पुल नहर रावलपिंडी मौजूद थे तो रावल पिंडी से एक सरदार व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर तुरंत पीछे की तरफ मुडऩे लगा। जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। जिसने अपना नाम परमजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी डघाम थाना गढ़शंकर (होशियारपुर) बताया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब में मोमी लिफाफे मे ंसे 115 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी व्यक्ति की डिगी खोल कर तलाशी लेने पर उसमें से 92 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी प्राप्त हुई। इस नशीले पदार्थ संबंधी आरोपी कोई लाइसैंस व परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी परमजीत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट 22/61/85 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC क्रैक कर बन गया ऑफिसर : इंस्पेक्टर ने किया अपमानित, तो कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा

भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं. इसके लिए उम्मीदवार महंगी-महंगी कोचिंग का भी सहारा लेते हैं. वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी...
पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
पंजाब

13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं।...
article-image
पंजाब

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन खत्म, DIG के आश्वासन पर लिया फैसला

अमृतसर : अमृतसर में अपने साथियों की रिहाई और विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. डीआईजी ने...
Translate »
error: Content is protected !!