आर्मी कैंप में जवान पर साथी फौजी की पत्नी से रेप का आरोप : सरकारी क्वार्टर दिलाने में की थी मदद,

by

लुधियाना, 2 अक्टूबर। लुधियाना के एक आर्मी कैंप में तैनात जवान पर अपने साथी फौजी की पत्नी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने 1 अक्टूबर को आरोपी जवान के खिलाफ BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, महिला का पति भारतीय सेना में तैनात है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जम्मू में है। महिला अपनी बेटी के साथ लुधियाना स्थित CG आर्मी कैंप के सरकारी क्वार्टर में रह रही थी।

क्वार्टर दिलाने में की थी मदद

महिला के मुताबिक, कैंप की देखरेख से जुड़े आरोपी जवान ने परिवार को सरकारी क्वार्टर अलॉट करवाने में मदद की थी। इसके बाद उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। शिकायत में कहा गया है कि मदद और अन्य जरूरतों के बहाने दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकी हो गई।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर महिला को पति से तलाक करवाने और बात बताने पर परेशानी खड़ी करने की धमकी दी।

28 सितंबर को गेस्ट रूम में बुलाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को आरोपी ने महिला को फोन कर अपने गेस्ट रूम में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने जांच शुरू की

ASI परमजीत सिंह के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर 1 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं भी शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और आरोपी का पक्ष सामने आना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HLMIA trom time fo fime

In the recent past, talk on “Sustainability and decarbonization”. workshops on “Team working”, sessions on “Solar energy management” and “Gen. Al. Opportunities and Challenges for the Industry and moving on fo Industry 4.0/5.0” were...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BBMB में 4 सदस्य बनाने की तैयारी! केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान को लिखा पत्र

नई दिल्ली : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़ी संरचना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में दो और राज्यों को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा...
article-image
पंजाब

A function was organized by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov. 05 : A simple but effective function was organized by Inter natinoal Karate Referee Jagmohan Vij at his Karate Coaching Center Narayan Nagar Hoshiarpur. On this occasion, Jagmohan Vij told the students...
Translate »
error: Content is protected !!