आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जन्मदिन पर विशेष समागम कराया गया

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जयंती पर प्रधान वीपी बेदी की अगुवाई में समागम कराया गया। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया और स्वामी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए कहा गया। प्रधान वीपी बेदी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित सत्यप्रकाश आर्य समाज का मूल पाठ है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी आधुनिक भारत के महान दर्शन शास्त्री, चिंतक, समाज सुधारक व देश भक्ति थे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने मुंबई व मथुरा में स्वामी विरजानंद जी की प्रेरणा से की थी और इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सुधार लाने व पच्छम के बढ़ते प्रभाव का जवाब देना था। उन्होंने कहा कि स्वामी जी आर्य समाज में शुद्ध वैदिक परंपरा में विश्वास रखते थे। इस समागम में अनुराधा बेदी, प्रिं मीनाक्षी उप्पल, प्रिं कंवल इंदर कौर व सदस्य उपस्थित थे।
फ़ोटो : स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मदिन के मौके पर हवन यज्ञ करते हुए आर्य समाज मंदिर कमेटी के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल : जग्गा ने अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जगविंदर पाल सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जग्गा...
article-image
पंजाब

प्रेरणादायक पुस्तक “वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला” का विमोचन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि *वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला* नामक नई और प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन किया गया है, जिसे प्रीति नारंग ओहरी...
Translate »
error: Content is protected !!