आवाज को लाठियों से दबाना तानाशाही : शिक्षा मंत्री की कोठी के समक्ष प्रोफैसर्स पर हुए लाठीचार्ज की डीटीएफ द्वारा भत्र्सना

by

गढ़शंकर : 20 सितम्बर : डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव पटियाला महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी ने बरनाला में उच्च शिक्षा मंत्री के घर के बाहर अपनी जायज मांगों के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे सरकारी कालेजों के 1158 प्रोफैसर्स तथा लाइब्रेरियन पर भगवंत मान सरकार की पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज की सख्त निंदा की है।
डीटीएफ के जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल, जिला सचिव इंद्रसुखदीप सिंह ओडरा तथा मनजीत सिंह दसूहा ने प्रदेश सरकार के इस अमानवीय अत्याचार की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी की सरकार के मौजूदा मुख्यमंत्री, मंत्री तथा नेता चुनावों से पहले मुलाजिमों के धरनों में आकर जहां इनकी मांगों का समर्थन करते थे तथा साथ ही वादा करते थे कि उनकी सरकार आने पर वह उनकी समस्याएं स्वयं हल ही नहीं करेंगे बल्कि उन्हें धरने मुजाहिरे करने की जरुरत ही नहीं पडऩे देंगे। अब जब मुलाजिम अपनी समस्याओं के हल के लिए इनके पास आवाज उठाने पहुंचते हैं तो इनकी आवाज सुनने तथा समस्या हल करने के स्थान पर लाठीचार्ज हो रहे हैं जिसमें पुलिस महिलाओं के साथ बदसलूकी तक कर रही है।
डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब के जिला नेता सतपाल कलेर, अश्वनी कुमार, मनजीत सिंह फतेहपुर, रेशम सिंह, करनैल सिंह, अजय कुमार, जरनैल सिंह, वरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, विनय कुमार तथा मनजीत सिंह बंगा ने मांग की कि 1158 प्रोफैसरों तथा लाइब्रेरियनों की सभी मांगें तुरंत मानी जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी का धोखा : पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

अमृतसर :   पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति को धोखा दे रही थी। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर यह कहकर घर से निकल जाती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 लाख की रिश्वत मांग रहे थे’, CBI ने बताई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पर रेड की वजह : तीन गिरफ्तार, 20 लाख की डील में अफसरों की भूमिका जांच के घेरे में

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो के महानिदेशक के रीडर के एक करीबी समेत कुल तीन लोगों को...
article-image
पंजाब

वातावरण को हरा भरा बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जय कृष्ण सिंह रोड़ी

गढ़शंकर:20 जुलाई :पंजाब सरकार द्वारा वातावरण को साफ सुथरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक हलके में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पंजाब विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!