आवास योजनाओं से वंचित जरूरतमंद परिवारों का होगा सर्वेक्षण –कुलदीप सिंह पठानिया

by
खेत-खलिहानों में भू-क्षरण की प्रभावी रोकथाम को लेकर शुरू किए जाएं कार्य
चंबा ,(चुवाड़ी) 13 अगस्त :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न आवास योजनाओं से वंचित जरूरतमंद परिवारों की सुविधा के लिए खंड स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग सर्वेक्षण का कार्य शुरू करें ।
कुलदीप सिंह पठानिया आज विधानसभा क्षेत्र भाटियात के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं जारी मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की समीक्षा को लेकर विकासखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया ने खंड विकास अधिकारी भाटियात को किसी कैटेगरी में शामिल नहीं होने वाले आवास हीन निर्धन परिवारों का वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए ।
साथ में उन्होंने आपदा प्रभावित आवासहीन लोगों की सुविधा के लिए भी राजस्व विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से खेत-खलिहानों में भू-क्षरण की प्रभावी रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत एक लाख रुपए तक की सीमा के कार्यों को शुरू करने को कहा । उन्होंने समन्वय आधारित कार्यों के लिए खंड विकास अधिकारी को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश भी जारी किए ।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते जारी मॉनसून सीजन के दौरान अब तक लोक निर्माण मंडल भाटियात को 25 करोड़ 88 लाख नुकसान का आंकलन किया गया है। इसके तहत एक करोड़ 38 लाख की धनराशि सड़कों के बहाली के लिए जारी किए गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि जल शक्ति विभाग की पेयजल व सिंचाई योजनाओं को 33 करोड़ 38 लाख का नुकसान अभी तक इस मानसून के दौरान हुआ है प्रभावित हुई इन योजनाओं को अस्थाई तौर पर बहाल किया गया है और समुचित धन की व्यवस्था की जा रही । उन्होंने कहा की भाटियात क्षेत्र में विद्युत विभाग बोर्ड को 2 करोड़ 50 लाख का नुकसान हुआ है। विद्युतआपूर्ति कार्य के लिए 18 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी मिल चुकी है।
बैठक में कार्यवाही का संचालन एसडीम पारस अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर सदस्य निर्देशक मंडल कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष किशन चंद चेला,उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में चुनावी विवाद ने ली जान : गुस्से में दोस्त बना कातिल

शराब और सियासी चर्चा में हुई खूनी वारदात, युवक की मौत से सनसनी एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काम के बजाय प्रचार तंत्र से अपनी छवि चमकाना चाहती है सरकार – जयराम ठाकुर

नई दिल्ली।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार प्रदेशवासियों को दुखी करके चाहती है कि उसकी छवि चमकदार दिखे। जिसके लिए वह हर मंत्री के साथ छवि चमकाने की पहल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NSG के पूर्व कमांडों को सरेराह उतारा मौत के घाट : 5 राउंड चली गोलियां

मानेसर : हरियाणा के मानेसर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। कासन गांव में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक पूर्व कमांडो की गोली मारकर हत्या दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!