*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

by
एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने स्थानीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि महिला मंडल भवन महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत द्वारा रखी गई जायज मांगों को चरणबद्व तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने महिला मंडल को आवश्यक सामान खरीदने के लिए 20 हजार देने की भी घोषणा की ।
उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गजरेड़ा से डाढ़ गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य पर 3.75 करोड़ जबकि अप्पर बगौड़ा से गुग्गा मंदिर सड़क निर्माण के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए व्यय भी किए जाएंगे जिसका प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
इस दौरान विधायक ने जन समस्याओं को भी सुना और अधिकतर का मौके पर समाधान किया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, सहायक अभियंता अभय कोहली, सहायक अभियंता जल शक्ति प्रकाश चंद, महिला मंडल प्रधान सरला देवी ,सचिव लक्ष्मी देवी, वोनी कुमार, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, नरेश, रवि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने किया 15 लाख से बनने वाले ट्यूबवेल का भूमि पूजन

ऊना 17 नवंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत हरोली में 15 लाख से बनने वाले पीने के पानी के ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ़ प्रदेश भर में प्रदर्शन कर दिए शुरू : प्रदेश सरकार ने अब तक ना तो जेसीसी का गठन किया और ना ही पैंशनर्स को वार्ता के लिए बुलाया -पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

सुक्खू सरकार के खिलाफ पेंशनरों ने मोर्चा खोल दिया है। पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ़ प्रदेश भर में प्रदर्शन शुरू कर दिए है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भी पेंशनर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप करें डाउनलोड, सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की पाएं जानकारी : डीपीआरओ खेम चौहान

 एएम नाथ। चंबा 7 फरवरी :    हिम समाचार ऐप पर अब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्य मंत्री के प्रवास कार्यक्रम की प्रतिदिन अपडेट जारी की जा रही है। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम...
Translate »
error: Content is protected !!