राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में है झगड़ा? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती..!

by

गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने और प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इशारों ही इशारों में आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में बनती नहीं है।

एक समय पर प्रियंका गांधी के करीबी रहे प्रमोद कृष्णम ने तो ये तक कह दिया था कि कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के धड़ों में बंट जाएगी। अब राहुल और प्रियंका के रिश्तों के बारे में रॉबर्ट वाड्रा ने विस्तार से जवाब दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी बताया है कि आखिर भाई-बहन की इस जोड़ी में कब बहस होती है

क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच कोई मिसकम्युनिकेशन है? इस सवाल के जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘नहीं, ऐसा कभी नहीं हुआ है। मैंने उन दोनों के बीच ऐसी कोई बात कभी नहीं देखी। अगर उनके बीच कोई बहस होती भी है तो वह स्वस्थ बहस होती है। यही बात होती है कि हम देश के लिए कैसे बेहतर कर सकते हैं। कोई पद या पावर उनके बीच कुछ भी बदल नहीं सकता है। लोगों को लग रहा था कि मैं नाराज हूं कि मुझे अमेठी या रायबरेली से टिकट नहीं मिला लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मैंने परिवार के किसी भी शख्स के बीच कोई मतभेद नहीं देखा है।

अडानी-अंबानी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

चुनाव के मुद्दों को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘हमारे मुद्दे हर दिन बदलते नहीं रहेंगे। ऐसा नहीं है कि बीजेपी अडानी-अंबानी की बात करने लगेगी तो हमारे मुद्दे बदलने लगेंगे। अगर आप कोई आरोप लगा रहे हैं तो आपको उसका सबूत देना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाएंगे तो मैं भी कोर्ट में उसे चुनौती दूंगा। राजनीति को लोगों की बेहतरी पर केंद्रित होना चाहिए.। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा खुद भी चाह रहे थे कि उन्हें चुनाव लड़ाया जाए लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया.ल।

बता दें कि प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने पर कहा जा रहा था कि राहुल और प्रियंका के रिश्ते ठीक नहीं हैं। बीजेपी के कुछ नेताओं ने तो यहां तक दिया कि राहुल गांधी चाहते ही नहीं कि प्रियंका गांधी राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ें। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि प्रियंका गांधी तो जब चाहेंगी उपचुनाव लड़कर संसद पहुंच जाएंगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Role of Panchayats is important

Deputy Speaker addressed Panchayats of Garhshankar during drug awareness camp Hoshiarpur/Garhshankar/Daljeet Ajnoha /Jan.3 : Deputy Speaker Punjab Jai Krishan Singh Rouri while addressing the drug awareness camp organized at Gurdwara Sahib in village Mehtabpur...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘रोल ऑफ बिग डाटा इन साइंसिस’ विषय पर वैबीनार

गढ़शंकर  : स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में डायरैक्टर शिक्षा शिरोमणि कमेटी डा. तजिंदर कौर धालीवाल के निर्देशों तहत प्रिं. डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में ‘रोल ऑफ बिग डाटा इन साइंसिस’ विषय...
article-image
पंजाब

सयुंक्त फ्रंट कर्मचारियों की मागों को लेकर पंजाब में 25 मार्च को बठिंडा, 16 अप्रैल को पटियाला व 27 अप्रैल को जालंधर में करेगा जोनल रोष रैलियां, चार मई से पटियाला में लगाएगे पक्का र्मोचा: राणा

गढ़शंकर: काग्रेस की पंजाब सरकार दुारा 24248 करोड़ के घाटे का अपने कार्याकाल का अंतिम बजट 2021-2022 पेश किया उससे हर वर्ग सहित कर्मचारियों को भारी निराशा हुई है। जिसके चलते समूह कर्मचरी वर्ग...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के महत्व पर एक वेबिनार आयोजित

गढ़शंकर, 24 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर ‘व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्व’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!