हाई कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की याचिका को किया खारिज : तीन निर्दलीय विधायकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने निर्दलीय विधायकों की उस याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि इस्तीफा कोर्ट ही स्वीकार कर ले।

कहा कि हाई कोर्ट इस अर्जी को स्वीकार नहीं कर सकता. यह विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है।मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्स के रेवल दुआनी की खंडपीठ ने की। वहीं, इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर दोनों जजों की अलग-अलग राय है। जिसके आधार पर मामला अब तीसरे जज के पास भेजा जा सकता है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हाई कोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रत्न ने इस फैसले की जानकारी दी।

                       किसी का निर्णय सार्वजनिक होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि रेवाल दुआ के निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्स की अलग-अलग राय थी, ऐसे में फैसला अब इस मामले पर तीसरे न्यायाधीश की राय पर निर्भर करेगा। मामले को लेकर जस्टिस ज्योत्सना रेवल दुआ की राय थी कि हाई कोर्ट स्पीकर को जल्द फैसला देने का निर्देश दे सकता है, जबकि चीफ जस्टिस एमएस राम चंद्र राव ने कहा कि स्पीकर का पद संवैधानिक है। ऐसे में हाई कोर्ट किसी भी तरह से किसी संवैधानिक संस्था को यह निर्देश नहीं दे सकता कि इस्तीफा कैसे स्वीकार किया जाए  ऐसे में अगर मामला तीसरे जज के पास जाता है तो उसे पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई करनी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

शिमला  : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुल्तानपुर वार्ड में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

एएम नाथ। चम्बा : नगर परिषद चंबा के सौजन्य से आज सुल्तानपुर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वार्ड क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीधे किसान के हाथ में लाभ देना राज्य सरकार की प्राथमिकता…..अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिटः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, गांव के लोगों के लिए जल्द आएगी एक और योजना एएम नाथ। अर्की  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की...
Translate »
error: Content is protected !!