आस्ट्रेलिया की चाहत ठगी का शिकार हर महीने चुका रहा 16000 किश्त : पंजाब के युवक ने गंवाए लाखों…एक साल दौड़ाते रहे एजेंट

by

फतेहगढ़ साहिब : एक युवक के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम गगनदीप सिंह है. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि यदि जांच में ठगी साबित होती है, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गगनदीप का कहना है कि उसने अपनी सेविंग और घर का सोना गिरवी रखकर यह रकम इकट्ठी की थी. ज्वेलरी गिरवी रखने के बाद अब हर महीने 16 हजार रुपए की किश्त चुकानी पड़ रही है. लेकिन मोहाली स्थित एक नामी इमिग्रेशन कंपनी ने न तो उसे विदेश भेजा, न 482 वीज़ा दिलवाया और न ही पैसे वापस किए. लंबे समय तक भरोसा करने के बाद अब उसने पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

पहले इंग्लैंड जाकर काम कर चुका है युवक :  पीड़ित गगनदीप की मानें तो ठगी की कहानी एक ऑनलाइन विज्ञापन देखकर शुरू हुई. वह पहले इंग्लैंड जाकर काम कर चुका था और उसकी इच्छा थी कि किसी दूसरे देश में जाकर बेहतर नौकरी मिले. इसी दौरान उसने सोशल मीडिया पर इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा और उनसे संपर्क किया. कंपनी ने दावा किया कि वे उसे आसानी से ऑस्ट्रेलिया का 482 वीज़ा दिलवा सकते हैं. भरोसा जीतने के बाद कंपनी मैनेजमेंट ने उसे प्रोसेसिंग के नाम पर 7.5 लाख रुपए जमा कराने को कहा और गगनदीप ने यह राशि बिना किसी संदेह के दे भी दी।

गगनदीप के अनुसार, 2 अक्टूबर को पूरे एक साल हो चुका है, लेकिन कंपनी ने न वीज़ा लगाया, न फाइल दिखाई और न ही कोई कागज़ात दिए. जब भी वह मोहाली दफ्तर जाता है, कंपनी के लोग उसे कभी 5 हजार, कभी 10 हजार रुपए लौटाने का झांसा देते हैं. जबकि हर बार आने-जाने में उसका हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो जाता है. घर का सोना गिरवी रखने के बाद उस पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है, मगर कंपनी ने न भुगतान किया और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

पीड़ित बोला- यह सब एक सुनियोजित ठगी :  गगनदीप का कहना है कि कंपनी सिर्फ नाम की बड़ी है, लेकिन काम पूरी तरह फर्जी निकला. पीड़ित के मुताबिक, जब भी कोई ग्राहक विरोध करता है या शिकायत की बात करता है, कंपनी अपना नाम बदल लेती है और फिर नए नाम से वही कारोबार दोबारा शुरू कर देती है. कई बार उसने भरोसा करके शिकायत नहीं की, लेकिन अब उसे महसूस हुआ कि यह सब एक सुनियोजित ठगी है और उसे न्याय के लिए आगे आना ही पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन, प्रबंधकों पर भविष्य अंधकार में डूबोने के लगाए आरोप : जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में

चौहाल : होशियारपुर के चौहाल में स्थित जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन। भरवाई रोड चिंतपूर्णी हाईवे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का दिया प्रसंशा पत्र

गढ़शंकर।  नई दिल्ली में  ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 के आयोजित समागम में बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र...
article-image
पंजाब

Sanskar and Parental Values Play

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : Family values and sanskar play a decisive role in the grooming and career-building of a child, especially in middle-class families, said Shakuntala Devi during an interaction with senior journalist Sanjiv Kumar....
Translate »
error: Content is protected !!