‘इंडिया’ अलायंस में नहीं बन रही बात : सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा – हालांकि किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई

by

नई दिल्ली:   लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही ‘इंडिया अलायंस’ में बात बिगड़ती दिख रही है। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब में कोई समझौता नहीं होगा।  सूत्रों ने कहा कि दोनों दल की स्थानीय इकाई पंजाब में समझौता नहीं चाहती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पहले दौर की बैठक में पंजाब को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई।

सोमवार को नई दिल्ली में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई :  पहली बार हुई इस बैठक में पंजाब और नयी दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है। वहीं हरियाणा और गोवा में सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की बैठक में बातचीत होगी। रोचक पहलू यह है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश कांग्रेस नेता लोकसभा चुनावों में आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। वहीं पंजाब में आप के नेताओं के भी कांग्रेस के प्रति कोई अच्छे बयान नहीं आ रहे हैं।
नयी दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस की गठबंधन कमेटी के प्रमुख मुकुल वासनिक के साथ आप नेता आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज शामिल रहे। बैठक में हरियाणा से न तो कांग्रेस के नेता शामिल थे और न ही आप के नेता। फिलहाल, केंद्रीय नेताओं के स्तर पर बातचीत शुरू हुई है। स्थानीय नेताओं से बाद में बातचीत होगी। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग तथा विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी गठबंधन न करने के बयान देते रहे हैं। पंजाब में 13, हरियाणा में 10, दिल्ली में 7, चंडीगढ़ में 1 तथा गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं। चंडीगढ़ की सीट को पंजाब के साथ ही जोड़ाकर चर्चा होती है। यानी इन 14 सीटों में से आप की ओर से कांग्रेस को पांच से छह सीटें देने की पेशकश की जा रही है। वहां कांग्रेस आधी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। इसी तरह नयी दिल्ली की सात सीटों में से आप और कांग्रेस के बीच 3-4 और 2-5 के फार्मूले पर बातचीत होने की खबरें हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला से मारपीट : पति, देवर, देवरानी व ससुर पर मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – महिला के साथ मारपीट करने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो का सज्ञान लेते हुए माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर, देवरानी व ससुर के विरुद्ध...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध में प्रदर्शन

बेरोजगार लाइनमैनों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गढ़शंकर, 8 जून: पेंशनर्स एसोसिएशन, टेक्निकल सर्विसेज यूनियन तथा कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से मंडल गढ़शंकर के समक्ष पंजाब...
article-image
पंजाब

घरों में बनाए जाने वाले शौचालय, सामुदायिक शौचालय, लिक्विड व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों में तेजी लाने के डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने दिए निर्देश

होशियारपुर, 25 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि दिसंबर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल-हर घर नल प्रोजैक्ट के माध्यम से जिले में 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर...
article-image
पंजाब

अवैध खनन कर मुख्यमंत्री मान के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है गढ़शंकर पुलिस- निमिषा मेहता

गढ़शंकर,6 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में चल रहे अवैध खनन को उजागर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी और रेत माफिया के खिलाफ सक्रिय नेता निमिषा मेहता ने मीडिया कर्मियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!