इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

by

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बैटिंग का न्योता दिया है। भारत को मजबूरन दो बदलाव करने पड़े हैं। जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल की तबीयत खराब है। ऐसे में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच 101 से रनों जीता था जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में 51 रनों से बाजी मारी।
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा है। उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन बनाए। स्टब्स को हार्दिक पांड्या ने सातवें ओवर में विकेटकीपर जितेश के हाथों लपकवाया। यह हार्दिक का टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में 100वां शिकार है। वह T20 में 100 या उससे अधिक विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

——————–
पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा। शुरुआती छह ओवर में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 25 रन जोड़े। हर्षित ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 11 रन दिए, जिसमें मार्करम ने दो चौके लगाए। मार्करम 17 और स्टब्स 5 के निजी स्कोर पर हैं।
———————–
हर्षित के जाल में फंसे ब्रेविस

साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में गिरा है।उन्हें हर्षित ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। ब्रेविस ने सात गेंदों में दो रन बनाए। मार्करम 5 और ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

———————-
डिकॉक बने हर्षित का शिकार

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट किंटन डिकॉक के रूप में गिरा है। पिछले मैच में 90 रनों की पारी खेलने वाले डिकॉक ने तीन गेंदों में एक रन बनाया। उन्हें हर्षित राणा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। कप्तान एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं।
——–
अर्शदीप ने दिलाई सफलता

अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैदानी अंपायर ने अर्शदीप की अपील को नकारा दिया था, जिसके बाद भारत ने रिव्यू लिया और रीज को पवेलियन लौटना पड़ा। उनका खाता नहीं खुला। क्विंटन डिकॉक ने एक रन बनाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 21 जून: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क स्थित कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में डॉ. बिक्कर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

पशुओं के तबेले में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई और 9 पशू बुरी तरह झुलस गए

गढ़शंकर :  गांव मैहिंदवानी में पशुओं के तवेले में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई और 5 गायों सहित 9 बुरी तरह झुलस गई और वहां पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
Translate »
error: Content is protected !!