इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी : बारिश के बावजूद घंटों पटवार सर्कल झाड़माजरी में बैठे रहे लोग

by

पूर्व प्रधान ने जताया रोष कहा मुख्यमंत्री व डी.सी. को भेजेंगे शिकायत

बद्दी 20 मार्च (तारा) :  ग्राम पंचायत भटौली कलां के पटवार सर्कल झाड़माजरी में आज लोगों की जमीनों के इंतकाल हेतु एस.डी.एम कार्यालय बद्दी के राजस्व अधिकारियों द्वारा समय दिया गया था जिसके चलते सैकड़ो लोग अपनी जमीनों के इंतकाल हेतु पटवार कार्यालय झाड़ माजरी में पहुंचे। सुबह से ही हो रही तेज बारिश के बावजूद लोग तो अपनी जमीनों के इंतकाल के लिए झाड़ माजरी पटवार सर्कल में पहुंचे व दोपहर 3:00 बजे तक इंतजार करते रहे परंतु कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।
ग्राम पंचायत भटौली कला की पूर्व प्रधान सोनू देवी, दीपक, पूर्व पंच सुरेश कुमार,सुरेंद्र कुमार, रविंदर, रमेश कुमार , हरीश समेत अनेक लोगों का कहना है कि बारिश के बावजूद शुक्रवार को सारा दिन लोग पटवार कार्यालय में अपनी जमीनों के इंतकाल हेतु अधिकारियों का इंतजार करते रहे। परंतु यहां कोई नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि जब अधिकारियों ने आना ही नहीं था तो लोगों को समय क्यों दिया गया। पूर्व प्रधान सोनू देवी ने कहा कि इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री व डीसी सोलन को भेजी जाएगी।
वही तहसीलदार बद्दी सतिंदर जीत सिंह का कहना है कि कार्यालय में अचानक आधिकारिक कार्य आने के चलते राजस्व अधिकारी वहां नहीं पहुंच पाए। परंतु इंतकाल के लिए आए हुए सभी लोगों के साइन करवा दिए गए हैं व उनका कार्य भी संबंधित पटवारी द्वारा पूर्ण करवा दिया गया है फिर भी अगर किसी को लगता है की उसका इंतकाल नहीं हुआ है तो पटवारी स्वयं मौके पर जाकर उसका काम पूरा करवाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

औट में हरियाणा से आए चार दोस्त भिड़े…..तीनों ने मिलकर चौथे को जमकर पीटा, कान भी काटा

एएम नाथ। मंडी : हरियाणा के चार दोस्त कुल्लू की खुबसूरती निहारने के लिए एक गाड़ी में सवार होकर पहुंच तो गए, लेकिन फिर नशे में धुत्त होकर एक को पीट-पीट कर अधमरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैबः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार ऊना – ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान, 150 नर्सिंग कर्मियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग में 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, इसमें 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!