इंतकाल दिवस पर 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -DC अपूर्व देवगन

by

लंबित 1052 इंतकाल सत्यापन के मामलों का किया जाएगा निपटारा
चंबा 20 अक्तूबर-
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सरकार द्वारा निर्धारित 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर जिला में लंबित 1052 इंतकाल सत्यापन के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील व उप तहसील पर कार्यरत सहायक समाहर्ता प्रथम और द्वितीय श्रेणी निपटाए गए मामलों को सरकार को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने लंबित इंतकालों के संबंध हितधारकों से आह्वान किया है कि निर्धारित स्थान और समय पर पैरवी हेतू अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने चिन्हित स्थानों की जानकारी देते हुए बताया कि तहसील चंबा के तहत 30 अक्टूबर को कानूगो भवन गुदयाल स्थित बरौर व पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी और 31 अक्टूबर को पटवार भवन चंबा -1 व पटवार भवन हरिपुर में इंतकाल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तहसील भरमौर के 30 अक्टूबर को पटवार भवन औराफाटी व पटवार भवन भरमौर जबकि 21 अक्टूबर को पटवार भवन खणी व होली में इंतकाल होंगे।
इसी तरह तहसील भटियात के तहत 30 अक्टूबर को पटवार भवन केलन व चुवाड़ी और 31 अक्टूबर को पटवार भवन परछोड व होबार में इंतकाल किए जाएंगे। तहसील सिहुंता के अंतर्गत 30 अक्टूबर को पटवार भवन टुन्डी व सिहुंता और 31 अक्टूबर को पटवार भवन कथेड व धुलारा में इंतकाल किए जाएंगे।
अपूर्व देवगन ने बताया कि तहसील चुराह के अंतर्गत 30 अक्टूबर को कानूगो भवन तीसा स्थित भंजराडू और 31 अक्टूबर को कानूगो भवन थल्ली में इंतकाल होंगे।
इसी तरह तहसील सलूणी के अंतर्गत 30 अक्टूबर को तहसील कार्यालय सलूणी व पटवार भवन किहार तथा 31 अक्टूबर को पटवार भवन डियूर व तहसील कार्यालय सलूणी में इंतकाल किए जाएंगे। तहसील डलहौजी के अंतर्गत 30 अक्टूबर को पटवार भवन भटोली और 31 अक्टूबर को पटवार भवन वनीखेत में इंतकाल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तहसील पांगी के तहत 30 अक्टूबर को कानूगो भवन किलाड़ जबकि 31 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह साच में इंतकाल किए जाएंगे।
उन्होंने यह बात भी बताया कि उप तहसील स्तर पर पुखरी उप तहसील के अंतर्गत 30 अक्टूबर को उप तहसील कार्यालय पुखरी और 31 अक्टूबर को पटवार भवन राजनगर जबकि उप तहसील धरवाला में 30 अक्टूबर को पटवार भवन बकाण और 31 अक्टूबर को उप तहसील कार्यालय धरवाला में इंतकाल किए जाएंगे।
इसी तरह उप तहसील ककीरा के अंतर्गत 30 अक्टूबर को पटवार भवन घटासनी और 31 अक्टूबर को पटवार भवन ककीरा जबकि उप तहसील भलेई के तहत 30 व 31 अक्टूबर को उप तहसील कार्यालय भलेई में इंतकाल होंगे।
इसके अतिरिक्त उप तहसील तेलका के अंतर्गत 30 व 31 अक्टूबर को उप तहसील कार्यालय तेलका में इंतकाल किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के किए जायेंगे हर संभव प्रयास: लोक निर्माण मंत्री : विक्रमादित्य सिंह ने की ननखड़ी में आयोजित नागरिक अभिनंदन अध्यक्षता की

शिमला, 05 जुलाई – ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र के किसानों को सेब के भंडारण के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। यह बात आज लोक निर्माण,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर...
Translate »
error: Content is protected !!