*इंदौरा क्षेत्र को बड़ी सौगात,मौकी में बनेगा 33 केवी सबस्टेशन : विधायक मलेंद्र राजन के निरंतर प्रयासों से स्वीकृत हुई परियोजना*

by
एएम नाथ।  इंदौरा, 28 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। मौकी में 33 केवी सबस्टेशन की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर भी जारी हो चुका है और कार्य शीघ्र आरंभ होने की संभावना है। यह महत्वपूर्ण परियोजना विधायक मलेंद्र राजन के निरंतर प्रयासों और प्रदेश सरकार से उनके लगातार संवाद का परिणाम है।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि यह इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है जो हमारी चिरप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है। इस सबस्टेशन के बनने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और जनता को निर्बाध विद्युत सेवा प्राप्त होगी।
विधायक मलेंद्र राजन ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपनी ओर से और समस्त इंदौरा विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही हैं।
विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा की ताकत का उदाहरण , जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर देता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करता है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आय की शर्त : स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए अनाथ बच्चों पर

एएम नाथ। शिमला :  अनाथ बच्चों पर  स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए सरकार ने आय की शर्त लगा दी है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय के तहत आवेदनों को स्वीकृति देने से पहले अनाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान में वर्षा से अब तक बैजनाथ में , लोगों की सुरक्षा और अविलम्ब राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेवारी – किशोरी लाल

बैजनाथ, 28 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव (कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,) किशोरी लाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र सड़कों, भवनों, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं, विद्युत, कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!