इजरायली पीएम ने दी चेतावनी : बोले- ईरान की ब्लैकमेल नीति सफल नहीं होने देंगे

by

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुरोध पर इजरायल किसी भी तरह के हमले को रोकने के लिए तैयार है, खासकर ईरान के प्राकृतिक गैस फील्ड पर।

इजरायल के प्रमुख उद्देश्य : .नेतन्याहू ने कहा, “हमारे तीन बड़े लक्ष्य हैं। पहला, ईरान के परमाणु खतरे को पूरी तरह समाप्त करना। दूसरा, उनके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बेअसर करना। और तीसरा, ईरानी जनता के लिए ऐसे हालात तैयार करना, जिसमें वे अपनी आजादी और भविष्य खुद तय कर सकें। हम लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि अगर उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को रोका नहीं गया, तो यह सिर्फ शुरुआत होगी और ये मिसाइलें दूर-दूर तक हमले करने में सक्षम हो जाएंगी।”

ईरान की ब्लैकमेल रणनीति : इजरायली पीएम ने चेतावनी दी, “ईरान होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग को बंद करके दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। इजरायल खुफिया जानकारियों और अन्य माध्यमों से अमेरिकी प्रयासों को सहयोग दे रहा है ताकि यह मार्ग खुला रहे। केवल कल्पना कीजिए कि अगर अयातुल्ला शासन के पास परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइलें होतीं, तो वे पूरी दुनिया को किस तरह ब्लैकमेल कर सकते थे।”

‘मैं जिंदा हूं और हम कामयाब होंगे’ : नेतन्याहू ने इस दौरान यह भी जोर देकर कहा कि “मैं जिंदा हूं और आप सभी इसके गवाह हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में उत्पन्न खतरों को खत्म करने के लिए रणनीतिक और शक्तिशाली कदम उठा रहे हैं। ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ उसी अयातुल्ला शासन से पैदा हुए खतरों को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया है, जिसने पिछले 47 सालों से अमेरिका, इजरायल और ईरानी जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। यह शासन लगातार ‘अमेरिका का नाश हो’, ‘इजरायल का नाश हो’ जैसे नारे लगाता है और अपने ही लोगों के जीवन को खतरे में डालता है।”

‘ईरान कमजोर और तबाह हो रहा : नेतन्याहू ने कहा, “हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं और ईरान हर स्तर पर कमजोर हो रहा है। उनकी मिसाइल और ड्रोन की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और नष्ट किया जा रहा है। हमने उनके परमाणु ढांचे और मिसाइल प्रतिष्ठानों को पहले ही ठिकाने लगाया है। ईरान की हवाई सुरक्षा अब लगभग बेअसर हो चुकी है, उनकी नौसेना समुद्र में सीमित हो गई है और अभी भी काफी काम बाकी है, जिसे हम पूरा करेंगे।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर सरेआम हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर :पंजाब के अमृतसर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात...
article-image
पंजाब

बच्चों की सुविधा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के दिए निर्देश

होशियारपुर 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी के कामकाज संबंधी तिमाही समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने पोस्को, बाल भिक्षा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने निराश्रित बेटी नक्षत्रा सिंह को घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा जमीन के दस्तावेज किए प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत बिलासपुर के डियारा सैक्टर निवासी निराश्रित बेटी नक्षत्रा सिंह को घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा जमीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हैं। किसी को भी आतंकवादी कह देना भी गैर जिम्मेदाराना स्टेटमेंट : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद कंगना रनोट को थप्पड़ विवाद पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार...
Translate »
error: Content is protected !!