इटली निवासी की हत्या में शामिल पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

by

अमृतसर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो शातिर आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है, जो राजा सांसी क्षेत्र में इटली निवासी मलकीत सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

केएलएफ से जुड़ा आरोपी और आपराधिक पृष्ठभूमि

जांच में सामने आया है कि आरोपी बिक्रमजीत सिंह का संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से है। उस पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास, और शस्त्र अधिनियम से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह 2018 में राजा सांसी स्थित धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

विदेशी आकाओं के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बिक्रमजीत ने अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर पंजाब में सनसनी फैलाने की नीयत से सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाए थे। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह पंजाब में आतंक फैलाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद :  गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियारों में –

एक PX5 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल,

एक .30 कैलिबर पिस्तौल,

एक .45 कैलिबर विदेशी निर्मित पिस्तौल,

एक .32 कैलिबर पिस्तौल,

एक रिवॉल्वर और कई जिंदा कारतूस शामिल हैं।

जांच जारी, नेटवर्क के तार खोजे जा रहे

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इनके विदेशी संपर्कों की भी जांच कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस टीम इस पूरी सांठगांठ को उजागर करने के लिए हर संभव दिशा में जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस का संदेश

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी और संगठित अपराध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर लगातार काम कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ally. Ashok Puri and Ally.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec23 : Today, in the last week of third quarter of the Allianistic Year 2024-25 , Ally. Ashok Puri and Ally. Sharanjeet Kaur of Alliance Club International District-119, visited Sant Narayan Das Blind...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत : हाथ में सिरिंज फंसी मिली

अमृतसर : नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर स्थित गांव चौहान से जंडियाला गुरू की तरफ जाने वाले ड्रेन के किनारे...
article-image
पंजाब

40 गांवों के लिए अपनी सब्जी मंडी और सिंचाई के साधन पूरे करने के लिए किसानों द्वारा चंडीगढ़ में आज लगाई किसान विधानसभा में परमजीत बब्बर ने मुद्दा उठाया

गढ़शंकर।  पंजाब विधानसभा की तर्ज पर किसान विधानसभा चंडीगढ़ सेक्टर 40 स्थित शहीद ऊधम सिंह स्मारक हॉल में लगाई गई। जिसमें 117 हलकों से विभिन्न किसान संगठनों के वक्ताओं द्वारा अपने हलकों का प्रतिनिधित्व...
article-image
पंजाब

पंचायती राज्य विभाग के पेंशनरों को हर महीने जलील कर महीने के अंत में दी जाती पेंशन : जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व बलवीर सिंह

गढ़शंकर ;   पंचायत समिति जिला परिषदों, पंचायती राज पेंशनरों के कर्मचारियों/अधिकारियों को हर महीने के अंत में जलील बनाकर पेंशन दी जा रही है। पेंशनरों को कभी भी 20 तारीख से पहले पेंशन नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!